कोरोना वायरस: कनिका के टेस्ट पर परिवार ने उठाए सवाल- रिपोर्ट में पुरुष लिखा है, उम्र भी अलग

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के संक्रमण से आईं गायिका कनिका कपूर की रिपोर्ट पर परिवार ने संदेह जताया है। परिवार की ओर से कहा गया है कि ना तो उम्र उसमें ठीक है और ना ही जेंडर। कनिका की उम्र 28 साल लिखी गई है और उसे पुरुष लिखा गया है। ऐसे में कहीं किसी और की रिपोर्ट के साथ तो ये गड़मड़ नहीं हो गई है। शक्रवार से कनिका लखनऊ के संजय गांधी पोस्ट ग्रैजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (एसजीपीजीआई) में भर्ती हैं।

दोबारा हो सकती है जांच

दोबारा हो सकती है जांच

कनिका और परिवार की ओर से शक जाहिर किए जाने के बाद फिर से नमूने लेकर जांच के लिए भेजे जा सकते हैं। कनिका के साथ जो लोग पार्टी में शामिल हुए थे, उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। कनिका कानपुर में अपने मामा के यहां भी गई थीं। उनके मामा के परिवार में भी कोई संक्रमित नहीं पाया गया है। कनिका की 92 साल की दादी तथा परिवार के कुछ सदस्यों की जांच रिपोर्ट अभी आनी है।

 कई राजनेताओं के साथ की थी पार्टी

कई राजनेताओं के साथ की थी पार्टी

कनिका दो दिन पहले अचानक तब सुर्खियों में आई थीं। जब उनको कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। कुछ समय पहले लंदन से लौटी कनिका ने कई बड़े लोगों के साथ पार्टी की थी। इसको लेकर उनकी काफी आलोचना भी हुई थी। इसमें राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, सांसद दुष्यंत, यूपी के स्वास्थ्य मंत्री भी शामिल थे। हालांकि इन सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

कनिका पर एफआईआर, उन्होंने कहा- नहीं तोड़ा नियम

कनिका पर एफआईआर, उन्होंने कहा- नहीं तोड़ा नियम

कनिका पर लापरवाही करते हुए लोगों से मिलने जुलने के आरोपों में एफआईआर भी हुई है। वहीं कनिका ने कहा है कि उन्होंने कुछ भी नियमों के बाहर जाकर नहीं किया है। कनिका कपूर ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर भी एक पोस्ट लिख शुक्रवार को ही सफाई देते हुए कहा था कि वो किसी नियम के खिलाफ नहीं गई हैं। उन्होंने कहा है कि 10 दिन पहले जब वो लंदन से आईं तो एयरपोर्ट पर नॉर्मल प्रक्रिया के अनुसार स्कैनिंग हुई थी लेकिन लक्षण पिछले चार दिन पहले सामने आए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+