जनता कर्फ्यू: सीएम योगी ने जताया कोरोना कमांडोज का आभार, ओम बिड़ला ने भी बजाई ताली

नई दिल्ली। आज (रविवार) शाम देशभर में लोगों ने अपने घरों में थालियां बजाकर उन लोगों के प्रति आभार जताया, जो कोरोना से लड़ने के लिए काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को जनता कर्फ्यू का आह्वान करते हुए रविवार शाम 5 बजे 5 मिनट के लिए थाली बजाकर उन सभी का आभार व्यक्त करने को कह था जो देश को COVID-19 से मुक्त बनाने के लिए चौबीस घंटे काम कर रहे हैं। थाली बजाने वालों में आम लोगों के अलावा, सांसद, सीएम, केंद्रीय मंत्री और दूसरे मशहूर लोग भी शामिल रहें।

Recommended Video

    Janata Curfew: Corona Commandos को Modi के Ministers ने इस तरह किया Salute | वनइंडिया हिंदी
    Coronavirus Yogi janta curfew Adityanath om bidla ramdev others clangs bell

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में थाली बजाई। लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला अपने परिवार के साथ बालकनी पर आकर थाली बजाते दिखे। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी परिवार संग थाली बजाई। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने भी इसमें हिस्सा लिया। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी और कई सांसदों ने भी थाली बजाकर कोरोना से लड़ रहे स्वास्थ्यकर्मियों और दूसरे विभागों के लोगों का धन्यवाद किया।

    रविवार को देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़कर 341 हो गई है। वहीं सात लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस का खतरा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। देश में सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है। महाराष्ट्र में रविवार को 10 और लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इनमें से 6 मुंबई के और 4 पुणे के हैं। जिसके बाद राज्य में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 74 हो गई है। केरल, दिल्ली, यूपी, कर्नाटर भी बुरी तरह से प्रभावित हैं।

    दुनियाभर में वायरस के कारण 13000 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। वहीं संक्रमित लोगों की संख्या तीन लाख को पार कर गई है। इटली और चीन के बाद ईरान में भी कोरोना कहर ढा रहा है। ईरान में कोरोना वायरस से 129 और लोगों की मौत बीते 24 घंटे में हुई है। वहां मृतकों की संख्या 1685 हो गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+