भगवान नरसिंह का अवतार है कोरोना वायरस, मांसाहारियों को सजा देने के लिए धरती पर आया: चक्रपाणि महाराज

नई दिल्‍ली। कोरोना वायरस का कहर पूरी दुनिया में फैला हुआ है। चीन के वुहान शहर से शुरू हुआ से ये संक्रमण अब दुनिया के बड़े हिस्से में फैल गया है। इस वायरस के संक्रमण से मरने वालों की संख्या मंगलवार को 1,868 हो गई और अभी तक इसके कुल 72,436 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। दुनिया भर के डॉक्टर और वैज्ञानिक इस बीमारी की काट ढ़ूंढ़ने में लगे हुए है। इस बीच अखिल भारतीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज ने कोरोना वायरस को लेकर अजीबोगरीब बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस कोई बीमारी नहीं है,बल्कि एक अवतार है जो मांसाहारियों को सजा देने के लिए आया है।

छोटे-मोटे जीव जंतुओं की रक्षा के लिए जमीन पर आया है कोरोना अवतार

छोटे-मोटे जीव जंतुओं की रक्षा के लिए जमीन पर आया है कोरोना अवतार

चक्रपाणि महाराज का कहना है कि यह एक अवतार है जो छोटे-मोटे जीव जंतुओं की रक्षा के लिए जमीन पर उतरा हैं। जो भी इन्हें खाता है, उनके लिए मौत के तौर पर सजा दी जा रही है। उन्होंने कहा है कि भगवान नरसिंह ने कोरोना वायरस के रुप में धरती पर अवतार लिया है। कहा है कि जानवरों को मारने से रोकने और मांसाहारियों को शाकाहारियों में बदलने के लिए उन्हें सबक सिखाने आए हैं।

शी जिनपिंग बनाए कोरोना की मूर्ति और मांगे माफी, सभी चीनी लें ये शपथ

शी जिनपिंग बनाए कोरोना की मूर्ति और मांगे माफी, सभी चीनी लें ये शपथ

मुताबिक चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को कोरोना की एक मूर्ति बनानी चाहिए और उनसे माफी मांगनी चाहिए। साथ ही उस मूर्ति के सामने चीनियों को शपथ लेनी चाहिए कि वे कभी भी आगे से मांस नहीं खाएंगे और मासूम जानवरों को नहीं मारेंगे। इसके बाद ही कोरोना का प्रकोप खत्म होगा। उन्होंने आगे कहा कि अगर चीनी इसका पालन करते हैं तो कोरोना अपनी दुनिया में वापस चला जाएगा। भारत में हुए कम असर पर हिंदू नेता ने कहा कि चूंकि भारत के लोग भगवान की पूजा करते हैं और गौ रक्षा में यकीन करते हैं इसलिए उनमें कोरोना से लड़ने की क्षमता है।

कोरोना के इलाज पर पहले भी दे चुके हैं अजीब बयान

कोरोना के इलाज पर पहले भी दे चुके हैं अजीब बयान

स्वामी चक्रपाणि के मुताबिक कोरोना वायरस का इलाज गौ मूत्र और गोबर से किया जा सकता है। उन्होंने आगे कहा कि कोरोना वायरस को विश्व से खत्म करने के लिए एक विशेष यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। स्वामी चक्रपाणि महाराज ने दावा किया की कोरोना वायरस से पीड़ित मरीज अगर अपने शरीर पर गोबर का लेप लगाए और 'ओम नम: शिवाय' का जाप करे तो उसकी जान बच सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+