Coronavirus: सेना ने 20 मार्च से होने वाले SSB को अगले आदेश तक रद्द किया
नई दिल्ली। कोरोना वायरस की वजह से सेना ने 20 मार्च से शुरू होने वाले सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (एसएसबी) को कैंसिल कर दिया है। 20 मार्च से शुरू होने वाले एसएसबी को सेना ने अगले आदेश तक के लिए रद्द कर दिया है। सेना ने यह आदेश ऐसे समय में लिया है जब उसका एक जवान भी कोरोना वायरस पॉजिटिव आया है। सेना ने एसएसबी के अलावा कई भर्ती रैलियों को भी खत्म कर दिया है।
Recommended Video

सेना का जवान कोरोना वायरस का शिकार
मंगलवार को सेना में भी कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया है। लेह, लद्दाख में तैनात 34 साल के जवान का टेस्ट पॉजिटिव आया है। इस जवान को अब आइसोलेशन में रखा गया है। यह जवान लद्दाख स्काउट्स का है और सेना की इंफेंट्री रेजीमेंट में तैनात है जिसे 'स्नो वॉरियर्स' के तौर पर जानते हैं। सूत्रों की ओर से बताया गया है कि जवान के पिता 27 फरवरी को ईरान से लौटे थे। दूसरी तरफ पुणे स्थित मिलिट्री इंस्टीट्यूट में भी एक आर्मी ऑफिसर को क्वारंटाइन करके रखा गया है। बताया जा रहा है कि जवान अपने घर पर छुट्टियों पर गया हुआ था और उसी समय पिता के संपर्क में आया। दो मार्च को वह ड्यूटी पर वापस लौट आया। 29 फरवरी को पिता को लद्दाख हार्ट फाउंडेशन में क्वारंटाइन में रखा गया था। इसके एक दिन बाद ही जवान को भी क्वारंटाइन कर दिया गया और सोमवार को उसके टेस्ट पॉजिटिव आए हैं। पुणे स्थित मिलिट्री इंस्टीट्यूट में भी एक आर्मी ऑफिसर को क्वारंटाइन करके रखा गया है। हालांकि ऑफिसर में किसी तरह के कोई लक्षण नजर नहीं आए थे। अभी तक उनका टेस्ट पॉजिटिव नहीं आया है। देशभर में इस समय महामारी के 147 मामले सामने आए हैं।












Click it and Unblock the Notifications