Covdi-19 Update: भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 11,713 केस, 95 मौतें, 54 लाख लोगों लगी वैक्सीन

Covdi-19 Update: भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 11,713 केस, 95 मौत, 54 लाख लोगों लगी वैक्सीन

Coronavirus India update daily Report: भारत में कोरोना वायरस के मामले पर पिछले कुछ दिनों से गिरावट देखी जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार (06 फरवरी) सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1,08,14,304 हो गई है। पिछले 24 घंटों में (शुक्रवार सुबह 8 बजे से लेकर शनिवार सुबह 8 बजे तक) कोरोना के 11,713 नए मामले सामने आए हैं। वहीं भारत में पिछले 24 घंटे में 95 लोगों की मौत हुई है। भारत में अबतक कोरोना से कुल 1,54,918 लोगों की मौत हुई है। भारत में कोरोना के एक्टिव केसों की कुल संख्या अब 1,48,590 है। वहीं 1,05,10,796 लोग डिस्चार्ज होकर कोरोना से ठीक हो गए हैं।

Recommended Video

    Coronavirus in India: 24 घंटे में 11,713 नए केस दर्ज, 95 मरीजों की मौत | वनइंडिया हिंदी
    Coronavirus India update

    भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक, भारत में कल (शुक्रवार 5 फरवरी) तक कोरोना वायरस के लिए कुल 20,06,72,589 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। जिनमें से शुक्रवार को 7,40,794 सैंपल कल टेस्ट किए गए हैं।

    54 लाख लोगों को लगी वैक्सीन

    कोरोना वैक्सीनेशन की बात करें तो स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक देश में कुल 54,16,849 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है। (शुक्रवार 5 फरवरी) पूरे देश में 3,31,029 लोगों को कोविड-19 वैक्सीन का टीका लगाया गया था।

    भारत में कोरोना वैक्सीनेशन अभियान की शरुआत 16 जनवरी से हुई है। भारत विश्व में टीकाकरण अभियान में सबसे आगे हैं। देश में दो कोरोना वैक्सीन कोवीशील्ड वैक्सीन और कैवैक्सीन को मंजूरी दी गई है। सरकार के मुताबिक दोनों वैक्सीन के साइड इफेक्ट भी 0.18 फीसदी ही है।

    जानें कितने डॉक्टरों की हुई अबतक कोविड-19 से मौत

    सरकार ने लोकसभा में जानकारी दी है कि 2 फरवरी 2021 तक 174 डॉक्टर, 116 नर्स और 199 स्वास्थ्यकर्मियों की कोरोना वायरस की वजह से मौत हुई है।

    वहीं दुनियाभर में कोरोना वायरस 180 से ज्यादा देशों में फैला है। विश्वभर में कोरोना वायरस से अबतक 10.48 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं दुनियाभर में इस कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 22.81 लाख से ज्यादा है। हालांकि भारत कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से गिरावट देखी जा रही है। शुक्रवार के कोरोना आंकड़ों की बात की जाए तो भारत में शुक्रवार को कोरोना के 12,408 नए मामले दर्ज कि गए थे, वहीं 120 लोगों की मौत 24 घंटे में हुई थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+