Covid19: भारत में बीते 24 घंटे में 46,617 कोरोना केस और 853 मौतें, अब तक 4 लाख लोगों की गई जान

Covid19 India: भारत में बीते 24 घंटे में 46,617 कोरोना केस और 853 मौतें, अब तक 4 लाख लोगों की गई जान

नई दिल्ली, 02 जुलाई: भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर थमती हुई नजर आ रही है। शुक्रवार (02 जुलाई) को बीते 24 घंटे में देश में 46,617 नए कोरोना मामले सामने आए हैं। वहीं 59,384 लोग कोविड-19 से रिकवर हो गए हैं। देश में बीते 24 घंटे में कोरोना से 853 लोगों की मौत हुई है। देश में कोरोना से अब-तक 4,00,312 लोगों की मौत हो चुकी है। भारत दुनिया का तीसरा देश है, जहां कोरोना की वजह से 4 लाख लोगों की जान गई है। देश में एक्टिव केसों की संख्या 5,09,637 है।

Recommended Video

    Corona Update: India में एक बार फिर Corona Vaccine की कमी, कई सेंटर्स पर मारामारी | वनइंडिया हिंदी
    Coronavirus India update

    देश में कुल कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,04,58,251 है। वहीं अब तक 2,95,48,302 लोग कोरोना से रिकवर हो चुके हैं।

    भारत में वैक्सीनेशन आंकड़ा 34 करोड़ के पार

    देश में 16 जनवरी से शुरू हुए वैक्सीनेशन का आंकड़ा 34,00,76,232 पर पहुंच गया है। 18-44 आयु वर्ग वालों को 9.6 करोड़ से अधिक वैक्सीन डोज दी गई है।

    स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की 33.63 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन डोज दी गई है। वहीं 44 लाख से ज्यादा डोज पाइपलाइन में हैं। केंद्र सरकार ने कहा है कि आने वाले 3 दिनों में ये 44 लाख वैक्सीन राज्यों को दे दी जाएगी।

    भारत दुनिया का तीसरा देश, जहां कोरोना से हुई 4 लाख मौतें

    भारत शुक्रवार (02 जुलाई) को अमेरिका और ब्राजील के बाद 4 लाख से अधिक कोरोना मौतों की रिपोर्ट करने वाला दुनिया का तीसरा देश बन गया। इन तीनों देशों के अलावा मेक्सिको एकमात्र ऐसा देश है, जहां कोरोना से 2 लाख मौतें हुई हैं।

    अमेरिका में कोरोना से अब तक 6 लाख मौतें हुई हैं। वहीं ब्राजील में कोरोना से 5.2 लाख लोगों की जान गई है। भारत में कोरोना से 4 लाख लोगों की मौत हुई है। वहीं मैक्सिको में 2.3 लाख लोगों की मौत हुई और पेरू में 1.9 लाख लोगों की जान कोरोना की वजह से गई है। इसके बाद रूस, ब्रिटेन, इटली, फ्रांस और कोलंबिया में कोरोना से मौत अधिक हुई हैं।

    हालांकि बाकी देशों की तुलना में प्रति मिलियन जनसंख्या के आधार पर भारत में मृत्यु सबसे कम 287 है। फ्रांस, मैक्सिको, अमेरिका और यूके में ये आंकड़े 1,000 से 2,000 के बीच में हैं। वहीं रूस में यह 916 है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+