Covid-19: देश में बीते 24 घंटे में 44,111 नए कोरोना केस, 738 मौतें की हुई मौत, जानें अपडेट
Covid-19: देश में बीते 24 घंटे में 44,111 नए कोरोना केस, 738 मौतें की हुई मौत, जानें अपडेट
नई दिल्ली, 03 जुलाई: भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर थम रही है। शनिवार (03 जुलाई) को देश में बीते 24 घंटे में 44,111 नए कोविड-19 के केस सामने आए हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में 738 लोगों की मौत हुई है। भारत में कोरोना से अब तक 4,01,050 लोगों की मौत हो गई है। एक दिन में 57,477 लोग कोरोना से रिकवर हो गए हैं। देश में एक्टिव केसों की संख्या 4,95,533 है। वहीं कुल डिस्चार्ज हुए लोगों की संख्या 2,96,05,779 हो गई है। देश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,05,02,362 है।
Recommended Video

देश में 34.46 करोड़ वैक्सीन डोज लगाई गई
देश में अब तक 34,46,11,291 वैक्सीन डोज दी गई है। वहीं पिछले एक दिन में कोरोना वायरस की 43,99,298 वैक्सीन डोज लगाई गई है। देश में 16 जनवरी 2021 से कोरोना वैक्सीनेशन का अभियान शुरू हुआ था। 1 मई 2021 से 18 से ज्यादा उम्र के लोगों को वैक्सीनेट किया जा रहा है।
देश में कोरोना रिकवरी रेट बढ़ कर 97.06% हुआ
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि भारत में 97 दिनों के बाद एक्टिव केसों की संख्या 5 लाख से कम रिपोर्ट की गई है। वहीं एक्टिव केस कोरोना वायरस के कुल मामलों के 1.62 प्रतिशत हैं। भारत में कोरोना वायरस रेट बढ़कर 97.06 फीसदी हो गया है। वहीं डेली पॉजिटिविटी रेट 2.35 प्रतिशत है।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक देश में अब तक 41,64,16,463 कोरोना सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। वहीं एक दिन में यानी 02 जुलाई को 18,76,036 सैंपल टेस्ट किए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications