भारत में लग रहा है कोरोना पर ब्रेक, 24 घंटे में 3.26 लाख केस और 3.53 लाख रिकवरी, 3,890 हुई मौत
भारत में लग रहा है कोरोना पर ब्रेक, 24 घंटे में 3.26 लाख केस और 3.53 लाख रिकवरी, 3,890 हुई मौत
नई दिल्ली, 15 मई: भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर की रफ्तार ब्रेक लग रहा है। जहां नए केसों के दैनिक आंकड़े 4 लाख के पार होते थे, वहां अब साढ़े 3 लाख से कम आ रहे हैं। देश में अब हर दिन कोरोना संक्रमित होने वालों से ज्याजा रिकवरी करने वालों की संख्या हो गई है। शनिवार (15 मई) के आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोविड-19 के बीते 24 घंटे में 3,26,098 नए मामले सामने आए हैं और 3,53,299 लाख लोग रिकवर हुए हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में 3,890 लोगों की मौतें हुई हैं। देश में कोरोना से अब तक 2,66,207 लोगों की मौत हुई है।
Recommended Video

भारत में फिलहाल एक्टिव केसों की संख्या 36,73,802 है। वहीं कुल डिस्चार्ज हुए मामलों की संख्या 2,04,32,898 हो गई है। देश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,43,72,907 है। देश में अब तक 18,04,57,579 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है। वहीं बीते 24 घंटे में 11,03,625 लोगों को वैक्सीनेट किया गया है।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक भारत में अब तक (14 मई) 31,30,17,193 लोगों का कोरोना सैंपल टेस्ट किया जा चुका है। वहीं एक दिन में शुक्रवार को 16,93,093 सैंपल टेस्ट किए गए हैं।
भारत में कोरोना से ये राज्य हैं अधिक प्रभावित
- महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 39,923 कोविड-19 के नए मामले सामने आए है और 53,249 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। वहीं 695 लोगों की मौत 24 घंटे में हुई है। महाराष्ट्र में कोरोना से 47,07,980 लोग रिकवर हुए हैं और 79,552 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। राज्य में कुल एक्टिव केसों की संख्या 5,19,254 है।
- तमिलनाडु में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 31,892 नए मामले सामने आए हैं और 288 लोगों की मौत हुई है। 20,037 लोग 24 घंटे में रिकवर हुए हैं। राज्य में कोरोना से अब तक 17,056 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में 1,95,339 एक्टिस केसों की संख्या है। तमिलनाडु में 13,18,982 लोग रिकवर हो गए हैं।
-कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 41,779 नए मामले सामने आए हैं और 373 लोगों की मौत हुई है। बीते एक दिन में 35,879 लोग रिकवर हुए हैं। कर्नाटक में 21,085 लोगों की कोविड से अब तक मौत हुई है। राज्य में 5,98,605 एक्टिव केसों की संख्या है। 15,10,557 लोग डिस्चार्ज हो गए हैं।
-
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर -
Gold Rate Today: सोना सस्ता हुआ या महंगा? दिल्ली से मुंबई तक क्या है 22K और 18K के रेट, अभी खरीदें या रूके? -
Sikkim Landslide: सिक्किम में भूस्खलन से हाहाकार! लाचेन में 1600 टूरिस्ट फंसे, सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू -
Silver Rate Today: चांदी में भारी गिरावट, 3671 गिरे दाम, अब 100 ग्राम से 1 किलो तक,किस भाव में मिल रहा सिल्वर -
Jaya Bachchan Birthday: जया भादुड़ी कैसे बनीं बच्चन? किस Caste से हैं अमिताभ बच्चन? Guddi से शुरू Love Story -
ललित मोदी के पास कहां से आ रहा पैसा? भारत से लंदन भागे हो गए 16 साल, चालाकी से हो रही कमाई -
'US Ceasefire चुने या इजरायल के जरिए युद्ध जारी रखे', ईरान ने Lebanon हमलों के बीच होर्मुज फिर बंद किया -
IPL के शोर के बीच पसरा मातम, नहीं रहा भारत का सबसे बुजुर्ग टेस्ट क्रिकेटर, चेन्नई में ली अंतिम सांस -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 9 April: KKR vs LSG, आज कौन पड़ेगा किस पर भारी?












Click it and Unblock the Notifications