स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा- पंजाब और महाराष्ट्र में नए मामले सबसे ज्यादा, ये दो राज्य हमारे लिए चिंता का सबब

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने पंजाब, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और गुजरात में कोरोना के मामले बढ़ने को लेकर चिंता जताई है। खासतौर से पंजाब और महाराष्ट्र में नए मामलों की संख्या पर मंत्रालय ने फिक्र जताई है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने बुधवार को कहा कि दो राज्य महाराष्ट्र और पंजाब हमारे लिए गंभीर चिंता का विषय हैं। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 28,000 से ज़्यादा नए मामले आए हैं तो वहीं पंजाब में अपनी कुल जनसंख्या के अनुपात में बहुत अधिक संख्या में नए मामले आ रहे हैं।

Recommended Video

    Coronavirus India Update : देश में 8 States में कोरोना का कहर, जानें कहां कितना केस | वनइंडिया हिंदी
    मन

    राजेश भूषण ने कहा कि कोरोना वायरस के सक्रिय मामले 10 जिलों में सबसे ज्यादा हैं। जिसमें महाराष्ट्र के नौ जिले हैं और एक जिला कर्नाटक का बेंगलुरू है। ये जिले हैं- पुणे, नागपुर, मुंबई, ठाणे, नासिक, औरंगाबाद, नांदेड, जलगांव, अकोला और बेंगलुरु अर्बन। भूषण ने कहा कि इसके अलावा, गुजरात और मध्य प्रदेश भी चिंता का विषय हैं। गुजरात में हर दिन करीब 1700 और मध्य प्रदेश में करीब 1500 नए मामले आ रहे हैं। गुजरात में ज्यादातर मामले सूरत, अहमदाबाद, वडोदरा, राजकोट और भावनगर जिले से हैं। वहीं एमपी में भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन और बैतूल से ज्यादातर मामले हैं।

    केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने देश में चल रहे कोरोना टीकाकरण को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि सरकार ने एक अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को वैक्सीन देने का फैसला लिया है। जिन की उम्र 45 साल से ज्यादा हैं, वो एक अप्रैल के बाद वैक्सीन लगवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि ये फैसला इसलिए लिया गया क्योंकि देश में कोरोना वायरस संक्रमण से जो मौते हुईं तो कुल मौतों की 88 फीसदी मौतें 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों की हुई हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+