भारत में कोरोना से मौत की दर दुनिया में सबके कम: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा है कि कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में भारत में मृत्यु दर दुनिया में सबसे कम है। आज मृत्यु दर लगभग 3.2 फीसदी है। वहीं कई राज्यों में यह इससे भी कम है जबकि वैश्विक मृत्यु दर लगभग 7 से 7.5 फीसदी है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के जिलों के सीनियर अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चर्चा को दौरान ये बात कही।
Recommended Video

हर रोज कर सकते है एक लाख टेस्ट
डॉ. हर्षवर्धन ने बताया है कि भारत ने कोरोना टेस्ट की अपनी क्षमता को भी बढ़ाया है और अब देश में एक लाख टेस्ट हर रोज किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा, मैंने पहले कहा था कि हम अपनी परीक्षण क्षमता को 31 मई तक प्रतिदिन 1 लाख टेस्ट तक बढ़ाएंगे। हमने इसे पहले ही बना लिया है। अब हम प्रति दिन एक लाख परीक्षण कर सकते हैं। 86,191 परीक्षण 11 मई को किए गए थे। देश में 347 सरकारी लैब और 137 निजी लैब हैं। फरवरी में हमारे पास केवल एक प्रयोगशाला NIV पुणे थी। भारत में अब 484 लैब हैं।

रिकवरी रेट में सुधार
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, हम लगातार देख रहे हैं, हमारी रिकवरी रेट हर रोज बेहतर हो रही है। आज हमारी रिकवरी दर 31.7 प्रतिशत है। ये एक राहत की बात है। उन्होंने कहा कि हमने देश में 76.42 लाख एन 95 मास्क और 40.18 लाख पीपीई किट की आपूर्ति की है। 1,77,498 बिस्तरों की क्षमता वाले 880 कोविड अस्पताल हैं। देश में 2,058 कोविड स्वास्थ्य केंद्र विकसित किए गए हैं जिनकी क्षमता 1,32,746 बेड है। बिना लक्षण वाले रोगियों के लिए 5,424 कोविड केयर सेंटर हैं जिनमें 4.73 लाख रोगियों की सुविधा है।

देश में कोरोना के कुल 70,756 मामले
डॉ. हर्षवर्धन ने जानकारी दी है कि मंगलवार तक देश में कोरोना के कुल 70,756 मामले हैं। इनमें 0.41 फीसदी मरीज वेंटिलेटर पर हैं, 1.82 फीसदी ऑक्सीजन सपोर्ट पर और 2.31 फीसदी आईसीयू में हैं। अभी तक 22,455 मरीज ठीक हो चुके हैं। पिछले 14 दिनों में कोरोना मरीजों की हमारी डबलिंग रेट 10.9 थी। वहीं पिछले 7 दिनों में यह लगभग 10.8 थी। फिलहाल पिछले तीन दिनों में यह 12.2 है।












Click it and Unblock the Notifications