Coronavirus: देश के 75 शहर पूरी तरह बंद, जानिए क्या होता है लॉकडाउन, मिलेंगी कौन सी सेवाएं, कौन सी सर्विस रहेंगी बंद, पूरी डिटेल्स

क्या होता है लॉकडाउन,कौन सी सेवाएं मिलेंगी,कौन सी रहेंगी बंद, पूरी डिटेल्स

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस( Coronavirus) के मामले बढ़ते जा रहे हैं। खबर लिखें जाने तक भारत में 6 लोगों की मौत कोरोना वायरस की वजह से हो गई है। वहीं 300 से ज्यादा लोग इस जानलेवा वायरस की चपेट में आ चुके हैं। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए महाराष्ट्र के चार शहरों को लॉक डाउन किया गया है। वहीं पंजाब और राजस्‍थान सरकार ने भी 31 मार्च तक लॉकडाउन का ऐलान किया है। मेट्रो, रेल सर्विस को 31 मार्च तक के लिए बंद कर दिया गया है। इंटरस्टेट बस सर्विस को भी 31 मार्च तक के लिए बंद कर दिया गया है। वहीं 75 शहरों को लॉकडाउन(Lockdown) करने की सलाह दी गई है। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि आखिर ये लॉकडाउन होता क्या है? लॉकडाउन के दौरान शहर की कौन-कौन सी सर्विसेज खुली रहेंगी? किन सेवाओं को बंद रखा जाएगा? लोगों के लिए क्या गाइडलाइंन होंगी? आइए जाने लॉकडाउन से संबंधित सबकुछ

75 शहर पूरी तरह बंद

75 शहर पूरी तरह बंद

देशभर में कोरोवा वायरस के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मामले सामवे आ रहे हैं, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत कई राज्यों में इस कोरोना वायरस का सं क्रमण फैल चुका है। महाराष्ट्र सरकार ने 14 शहरों को लॉकडाउन किया है। पंजाब और राजस्थान में लॉक डॉउन का ऐलान किया गया है। देशभर में 75 जिलों में लॉकडाउन की सलाह दी गई है।

 किन शहरों में लॉकडाउन

किन शहरों में लॉकडाउन

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए 75 जिलों में लॉकडाउन की गई है।जिनमें...
हरियाणा के गुड़गांव, पंचकूला, चंडीगढ़ शहर में 31 मार्च तक लॉकडाउन की घोषणी की गई है।
पंजाब के सभी 22 जिलों में 31 मार्च तक लॉकडाउन की घोषणा की गई है।
मध्य प्रदेश में भोपा, जबलपुर, ग्वालियर, छिंदवाड़ा में लॉकडाउन 31 मार्च तक।
गुजरात में राजकोट, गांधीनगर, वडोदरा, सूरत और अहमदाबाद में लॉकडाउन रहेगा।
वहीं जम्मू कश्मीर और लद्दाख में 31 मार्च तक लॉकडाउन रहेगा।
कर्नाटक के बेंगलुरु, कोडामू, कुलबरगा में लॉकडाउन।
उत्तर प्रदेश के नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, आगरा, गोरखपुर, कानपुर और मेरठ में लॉकडाउन रहेगा।
महाराष्ट्र में मुंबई, पुणे समेत 14 जिलों में लॉकडाउन।
बिहार के पटना में लॉकडाउन रहेगा।
उत्तराखंड के सभी जिलों में लॉकडाउन रहेगा।

 क्या होता है लॉकडाउन?

क्या होता है लॉकडाउन?

लॉकडाउन एक आपातकालीन व्यवस्था होती है। इस दौरान किसी को भी अपने घर से निकलने की अनुमति नहीं होती है। लोगों को सिर्फ आवश्यक चीजों के लिए ही बाहर निकलने की अनुमति होती है। लोग दवाईयां, राशन, दूध, अस्पताल या बैंक जैसी जरूरी कामों के लिए ही घरों से बाहर निकल सकते हैं। लोगों को अनावश्यक घूमने या बाहर निकलने की इजाजत नहीं होती है। लॉकडाउन के दौरान जो जहां, जिस शहर में है उसे वहीं रहना होगा। लॉकडाउन के दौरान लोग जहां पर हैं, उन्‍हें वहीं रहना होगा। वह न तो किसी बिल्डिंग से बाहर आ सकते हैं और न ही उसके अंदर जा सकते हैं। अगर लोग कहीं बीच रास्‍ते में हैं तो फिर उन्‍हें किसी सुरक्षित स्‍थान पर जाने के लिए कहा जाता है

 बंद रहेंगी ये सेवाएं

बंद रहेंगी ये सेवाएं

लॉकडाउन के दौरान जरूरी दुकानों और सेवाओं को छोड़कर सभी दुकानें और दफ्तर 31 मार्च तक बंद रहेंगे। मेट्रो सर्विस, रेल सर्विस , बस सर्विस सभी बंद रहेंगे। लोगों को अपने घरों, फ्लैट, सोसाइटी के पास के राशन की दुकानों से ही राशन खरीदने की इजाजत होती है। एक बार में परिवार का एक शख्स ही घर से निकलकर जरूरी सामान खरीदे, ताकि संक्रमण को फैलने से रोकने में मदद मिले। लॉकडाउन के दौरान मॉल, होटल, स्कूल, ऑफिस, कॉलेज सभी बंद रहेंगे।

 इन सेवाओं पर कोई रोक नहीं

इन सेवाओं पर कोई रोक नहीं


लॉकडाउन के दौरान जरूरी सेवाएं जारी रहेंगी। फार्मेसी खुली रहेंगी, लोग दवाईयां और मेडिकल सर्विस ले सकते हैं। राशन की दुकानें खुली रहेंगी। दूध, फल, सब्जी की दुकानें खुली रहेंगी। लॉकडाउन के दौरान दूध-सब्जी, किराना, दवाईयां खुली तो रहेंगी, लेकिन इन जगहों पर बेवजह भीड़ से बचना होगा।

 खुलेंगे पेट्रोल पंप और ATM

खुलेंगे पेट्रोल पंप और ATM

लॉकडाउन के दौरान पेट्रोल पंप और एटीएम जैसी जरूरी सर्विसेज खुली रहेंगी। ये सर्विसेज राज्य सरकारो के आनश्यक सेवाओं की श्रेणी में आता है, इसलिए ये सेवाएं लॉकडाउन से प्रभावित नहीं होंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+