Coronavirus Effect:पाकिस्तान में सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें 15 मई तक रद्द
नई दिल्ली- पाकिस्तान सरकार ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के निलंबन की समय-सीमा बढ़ाकर 15 मई कर दी है। ये जानकारी पाकिस्तानी एविएशन डिविजन के हवाले से आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शनिवार को एक बयान जारी कर पाकिस्तानी सरकार के एवियेशन डिविजन ने कहा कि फ्लाइंट्स के निलंबन को बढ़ाकर 15 मई की रात 11:59 तक कर दिया गया है।

बता दें कि शुरू में पाकिस्तानी सरकार ने 21 अप्रैल तक ही अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर पाबंदी बढ़ाई थी। बता दें कि कोरोना वायरस के बढ़ते खतरों और डॉक्टरों की बार-बार की चेतावनी को देखते हुए पाकिस्तान सरकार ने शुक्रवार को देशव्यापी लॉकडाउन को बढ़ाकर 9 मई तक कर दिया था। उसका अंदाजा है कि इन बढ़े हुए दो हफ्तों में काफी हद तक इस जानलेवा बीमारी पर नियंत्रण कर लेगा। 15 दिनों के लिए लॉकडाउन बढ़ाने का ये फैसला कोरोना वायरस महामारी पर बने पाकिस्तान की नेशनल को-ऑर्डिनेशन कमिटी ने किया था, जिसकी अगुवाई पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने की थी। बता दें कि रविवार सुबह तक पाकिस्तान में कोरोना वायरस से संक्रमितों लोगों की तादाद बढ़कर 12,657 तक पहुंच चुकी थी, जिनमें मरने वालों की संख्या 265 बताई जा रही है।
इस बीच संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के एतिहाद एयरलाइंस ने भी अपने सभी शेड्यूल फ्लाइट्स को 15 मई तक के लिए रद्द कर दिया है। एतिहाद एयरवेज के मुताबिक ये फ्लाइट्स कोरोना वायरस महामारी की वजह से रद्द की गई हैं। बता दें कि पहले इस एयरलाइंस ने 1 मई से ही उड़ान सेवाओं को बहाल करने की घोषणा की थे। यही नहीं यूएई ने सभी विदेशी नागरिकों को भी अपने देश आने वाली यात्रा पर पाबंदी लगा दी है। हालांकि, जो विदेशी नागरिक यूएई से विदेश जाना चाहेंगे, उनके लिए पर्याप्त सुविधा देने की बात कही गई है। गौरतलब है कि भारत में फिलहाल 3 मई तक सभी तरह की उड़ानों पर पाबंदी लगी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications