Coronavirus: दिल्ली सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, एक कॉल में दूर होगी हर परेशानी
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के प्रकोप से बचने के लिए 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा के बाद से ही लोगों में अफरातफरी मची हुई है। लोग दुकानों के सामने लाइन लगाकर खड़े हो गए और कई-कई दिनों का सामान अपने घरों में ले जा रहे हैं। ऐसे में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज एक बार फिर लोगों से अपील की है कि इस स्थिति में घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा, जरूरत की सभी चीजें लोगों को मिलती रहेंगी, इसके लिए अभी से दुकानों पर भीड़ लगाने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा, हम लोगों के घरों तक जरूरत का सामान पहुंचाएंगे। आपको किसी चीज की कमी नहीं होगी।
Recommended Video

इसके अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सभी नागरिकों से लॉकडाउन का पालन करने को कहा है. इसके अलावा सरकार ने एक हेल्पलाइन नंबर (23469536) जारी किया है, जिसके जरिए सब्जी वाले-दूध वाले एक कार्ड ले सकेंगे उसी के आधार पर दुकाने खोली जा सकेगी। इसके अलावा लॉकडाउन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने हेल्पलाइन सेंटर बनाया है। आम लोग 011 23469526 नंबर पर फोन कर जानकारी ले सकते हैं।
यह हेल्पलाइन सेंटर 24 घंटे काम करेगा। आम लोग लॉकडाउन के दौरान अपनी समस्या बता सकते हैं और लॉकडाउन से जुड़ा कोई सवाल पूछ सकते हैं। डीसीपी आसिफ मोदम्मद अली को इस हेल्पलाइन सेंटर का हेड बनाया गया है। लॉकडाउन और पुलिस से जुड़े अपडेट भी इस हेल्पलाइन सेंटर के जरिए समय-समय पर दिए जाएंगे। जैसे लॉकडाउन के दौरान किन-किन नियमों का पालन करना है। साथ ही इस दौरान आम नागरिकों को कौन-कौन सी रियायतें दी गई हैं यह भी जानकारी दी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications