दिल्ली में कोरोना टेस्टिंग तीन गुना बढ़ाई गई, अब हर दिन 18 हजार टेस्ट: केजरीवाल

दिल्ली में कोरोना टेस्टिंग तीन गुना बढ़ाई गई, अब दिन 18 हजार टेस्ट: केजरीवाल

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा है कि कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए राजधानी में टेस्टिंग तीन गुना बढ़ा दी गई है। उन्होंने जानकारी दी कि अभी तक कोरोना के लिए पांच हजार टेस्ट हर दिन हो रहे थे। इन्हें बढ़ाते हुए करीब 18 हजार हर दिन कर दिया गया है। ऐसे में अब किसी को टेस्ट कराने को लेकर परेशानी का सामना नहीं करना होगा।

Recommended Video

      Coronavirus in Delhi: Arvind Kejriwal बोले- रोजाना किए जा रहे 18 हजार Corona Test | वनइंडिया हिंदी
      coronavirus Delhi CM Arvind Kejriwal There has been a three times in testing now it is around 18000 per day

      दिल्ली सीएम ने कहा, आज 6,200 बेड भरे हुए हैं वहीं 7,000 बेड खाली हैं। बीच में थोड़ी सी बेड की मारामारी हुई थी लेकिन हमने युद्ध स्तर पर सारे अस्पतालों से बात करके बेड का इंतजाम किया है और अब कोई दिक्कत नहीं है। हाल के दिनों में केंद्रीय गृहमंत्री के साथ कई बैठकें दिल्ली सीएम केजरीवाल ने की हैं। उन्होंने बताया, हमें केंद्र सरकार से काफी सहयोग मिल रहा है, दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार मिल ​कर दिल्ली में कोरोना पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं।

      उन्होंने बताया कि अब दिल्ली में जितने भी होम क्वारंटाइन के केस होंगे, उनके लिए एक और काम सरकार ने किया है। दिल्ली सरकार हर होम आइसोलेशन वाले मरीज को एक ऑक्सीपल्स मीटर देगी। इससे मरीज खुद अपना ऑक्सीजन लेवल जांच सकेंगे। अगर वो पाते है कि उनका ऑक्सीजन लेवल कम हो गया है तो वो तुरंत हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकते है, उनको तुरंत अस्पताल में भर्ती किया जाएगा। मरीज इस पल्स मीटर को ठीक होने के बाद वापस कर देगा।

      चीन से तनाव पर टिप्पणी करते हुए केजरीवाल ने कहा कि इस समय देश चीन के खिलाफ दोतरफा युद्ध लड़ रहा है। पहला हमारे डॉक्टर्स चीन के वायरस के खिलाफ लड़ रहे है और दूसरा भारत के वीर जवान सीमा पर लड़ रहे है। हमारे 20 जवान सीमा की सुरक्षा करते वक़्त पीछे नही हटे तो हम सब भी पीछे नहीं हटेंगे।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+