कोरोना वायरस: शनिवार, रविवार को पूरी तरह बंद रहेगा देहरादून, सीएम ने दिए आदेश

नई दिल्ली। कोरोना वायरस संक्रमण के चलते उत्तराखंड की राजधानी देहरादून हफ्ते में दो दिन , शनिवार और रविवार को पूरी तरह बंद रहेगी। इस दौरान सिर्फ आवश्यक वस्तुओं को छोड़कर सभी दुकानें बंद होंगी। अभी तक रविवार को देहरादून में बाजार बंद रहता था, अब दो दिन बंद रहेगा।

शनिवार रविवार देहरादून बंद, Dehradun closed Saturday Sunday, coronavirus, Dehradun, lockdown, Uttarakhand, देहरादून, उत्तराखंड, कोरोना वायरस

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, देहरादून में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसको देखते हुए शनिवार और रविवार दो दिन पूर्ण बंद किया जाएगा और शहर में सेनेटाइजेशन करवाया जाएगा। इसके अलावा सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने निरंजनपुर सब्जी मण्डी को बंद कर इसकी वैकल्पिक व्यवस्था करने की बात कही है। साथ ही सभी जिलाधिकारी को राशन की कालाबाजारी रोकने को कहा है।

उत्तराखंड में गुरुवार को कोरोना संक्रमण के 60 नए केस सामने आए हैं। जिसके बाद प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1145 हो गई है। देहरादून में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। देहरादून में अब तक 323 कोरोना संक्रमित मामले सामने आ चुके हैं। गुरुवार को भी देहरादून में 35 संक्रमित मामले आए हैं।

कोरोना वायरस का खतरा देश और दुनिया में लगातार बढ़ता जा रहा है। भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या दो लाख को पार कर चुकी है। 15 दिनों में कोरोना वायरस के एक लाख से ज्यादा मामले बढ़ गए हैं। पिछले 24 घंटे में 9,304 नए मामले सामने आए हैं और 260 लोगों की मौत हुई है। एक दिन में नए केस के मामले में ये रिकॉर्ड है। देश में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 2,16,919 हो गई है और 6075 लोगों की मौत अब तक इस वायरस से हुई है। देश में गुरुवार तक कोरोना वायरस के 1,06,737 एक्टिव मामले हैं, जबकि स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 1,04,107 हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+