कोरोना के नए मामलों को लेकर इन 8 राज्यों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, 84 फीसदी से अधिक मामले यहीं से
नई दिल्ली। देश में गुरुवार को कोरोना के नए मामलों ने पिछले 172 दिनों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। गुरुवार को कोरोना के नए मामलों की संख्या 72 हजार को भी पार कर गई और 459 लोगों की मौत भी हो गई। बुधवार के मुकाबले गुरुवार को नए मामलों में 19 हजार से अधिक की वृद्धि हुई है। इस बीच सरकार ने बताया है कि सबसे ज्यादा संक्रमण महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, पंजाब, केरल, तमिलनाडु, गुजरात और मध्य प्रदेश में फैल रहा है। सरकार के मुताबिक, गुरुवार को जो नए मामले सामने आए हैं, उनमें 84.61 फीसदी तो सिर्फ इन 8 राज्यों से हैं।

महाराष्ट्र से सामने आ रहे हैं सबसे ज्यादा केस
आपको बता दें कि सरकार की चिंता सबसे ज्यादा महाराष्ट्र को लेकर है। रोजाना कोरोना के कुल मामलों के आधे केस तो महाराष्ट्र से ही सामने आ रहे हैं। महाराष्ट्र में तो स्थिति ये है कि राज्य सरकार लॉकडाउन लगाने पर विचार कर रही है। हाल ही में कोविड टास्क फोर्स ने मुख्यमंत्री को लॉकडाउन लगाने की सिफारिश की थी।












Click it and Unblock the Notifications