दिल्ली में लॉकडाउन: मेट्रो-बसें सब बंद, जानिए कल से कितनी बदल जाएगी दिल्ली, कौन-कौन सी सेवाएं रहेंगी चालू
लॉकडाउन:जानिए कल से कितनी बदल जाएगी दिल्ली, कौन-कौन सी सेवाएं रहेंगी चालू
नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामले बढ़ते जा रहे हैं। कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए दिल्ली समेत 12 राज्यों के 75 शहरों को लॉकडाउन किया गया है। दिल्ली के सात जिले को भी 31 मार्च तक लॉकडाउन किए जाने का फैसला किया गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप-राज्यपाल अनिल बैजल ने रविवार को दिल्ली को पूरी तरह से लॉकडाउन करने का फैसला किया। 23 मार्च सुबह 6 बजे से 31 मार्च रात के 12 बजे तक दिल्ली पूरी तरह से बंद रहेंगे।

23 मार्च से दिल्ली लॉकडाउन
बंद के दौरान कई सेवाएं बाधित रहेंगी। वहीं सेवाओं को जारी रखा जाएगा। दिल्ली की सीमाएं सील कर दी गई है। कोई न तो दिल्ली आ सकता है और न ही कोई दिल्ली से जा सकता है। जरूरत के सामानों के लिए दुकानें खुलेगी, लेकिन मुख्यमंत्री ने लोगों को घरों में रहने की अपील की है।

31 मार्च तक बंद रहेंगी ये सर्विस
लॉकडाउन के दौरान 31 मार्च तक दिल्ली में कोई भी पब्लिक ट्रांसपोर्ट नहीं चलेगा। प्राइवेट बसें, टैक्सी, ई-रिक्शा पूरी तरह बंद रहेंगी। वहीं डीटीसी की सिर्फ 25 फीसदी बसें चलेंगी।
दुकान, बाजार, मॉल्स, वीकली मार्केट, ऑफिस, कॉलेज सब बंद रहेंगे।
दिल्ली आने वाली और दिल्ली से जाने वाली इंटरस्टेट बसें बंद रहेंगी।
सभी ट्रेनें और मेट्रो पूरी तरह बंद रहेंगे।
दिल्ली आने वाली इंटरनेशनल फ्लाइट बंद।
सभी मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, चर्च आदि धार्मिक केंद्र बंद रहेंगे।
सभी दफ्तर बंद, लेकिन कर्मचारियों को पूरी सैलरी देनी होगी।

जारी रहेंगी ये सेवाएं
मेडिकल स्टोर, अस्पताल, फायर ब्रिगेड ऑफिस, राशन की दुकानें, बिजली दफ्तर, मजिस्ट्रेट के सारे ऑफिस खुले रहेंगे। पुलिस स्टेशन, पानी के सप्लाई से जुड़े सभी विभाग खुले रहेंगे। नगर निगम खुले रहेंगे। मीडिया संस्थान खुल रहेंगे। बैंक और एटीएम खुले रहेंगे। फोन, इंटरनेट सर्विस जारी रहेगी। ग्रोसरी, दूध,सब्जी, रेस्टोरेंट में सिर्फ होम डिलिवरी की सर्विस रहेगी। पेट्रोल पंप, रसोई गैस एजेंसी, चारे की दुकानें खुली रहेंगी।












Click it and Unblock the Notifications