अगले दो महीने महाराष्ट्र के लिए होंगे कठिन, कोरोना को लेकर स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कही बड़ी बात
मुंबई। देश का सबसे बड़ा कोरोना वायरस हॉटस्पॉट राज्य महाराष्ट्र में संक्रमितों की बढ़ती संख्या पर ब्रेक लगता नहीं दिखाई दे रहा है। प्रतिदिन सामने आ रहे 3 हजार से अधिक नए मामलों ने उद्धव ठाकरे सरकार की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कोरोना मामलों पर बात करते हुए शुक्रवार को महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि COVID-19 मामलों के जुलाई और अगस्त के दौरान बढ़ने की उम्मीद है। हालांकि उन्होंने आश्वासन दिया है कि कोरोना से होने वाली मृत्यु दर ऊपर नहीं जाएगा और अस्पतालों की हर मांग को पूरा किया जा रहा है।

जुलाई और अगस्त में बढ़ेंगे मामले
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामले 1.50 लाख के आंकड़े के बहुत करीब पहुंच गए हैं, शनिवार को यह आंकड़ा भी पार हो सकता है। राज्य में नए संक्रमितों की संख्या बढ़ने से स्वास्थ्य सेवाओं पर दवाब बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र को कोरोना मुक्त कराने के लिए हर जरूरी कदम उठा रहे हैं, इस बीच स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे की जुलाई और अगस्त में मामलों के बढ़ने की संभावनाओं ने चिंता बढ़ा दी है। राजेश टोपे ने बताया कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में हम राज्य के अस्पतालों में डॉक्टरों और आईसीयू बेड की संख्या बढ़ा रहे हैं।
A resolution has been passed in the Cabinet for availing the services of PG final year medical students in ICU wards. We are procuring important anti-viral drugs & increasing their stock in each district to ensure availability: Maharashtra Health Minister Rajesh Tope (2/2) https://t.co/3E7A1HBA4L
— ANI (@ANI) June 26, 2020
बीजेपी शासित राज्यों पर साधा निशाना
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस टेस्टिंग को लेकर राजेश टोपे ने इशारों ही इशारों में बीजेपी शासित राज्यों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, 'हम चाहते हैं कि ICMR के दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन हो। कई राज्य ऐसे हैं जो टेस्टिंग नहीं कर रहे हैं,छुपा रहे हैं। आज पुणे में 10 लाख लोगों पर 15,000 टेस्ट और मुंबई में 22,000 टेस्ट हो रहे हैं। ये देश में टेस्टिंग का उच्चतम आंकड़ा है।' बता दें कि महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने कई बार कोरोना जांच में कमी को लेकर सीएम उद्धव ठाकरे पर निशाना साध चुके हैं।
Recommended Video

महाराष्ट्र में 1,47,741 लोग संक्रमित
गौरतलब है कि महाराष्ट्र में कोरोना मालमों की संख्या लगातार बढ़ रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक अब तक यहां 1,47,741 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं जबकि 6,931 लोगों की मौत भी हो गई है। वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में अब तक कोरोना संक्रमण के कुल मामले 4,90,401 हो गए हैं। इसमें से 1,89,463 सक्रिय मामले हैं जबकि 2,85,637 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। देशभर में इस बीमारी से अब तक 15301 मरीजों की मौत हो गई है। बीते 24 घंटों में ही कोरोना वायरस के 17,296 नए मामले सामने आए हैं और 407 मौतें हुई हैं।
यह भी पढ़ें: कोरोना वायरस के मरीज में अणुओं के अनोखे पैटर्न की पहचान, दवा बनाने में मिलेगी मदद












Click it and Unblock the Notifications