Corona Cases In India: पिछले 24 घंटे में कोरोना के 15,510 नए केस और 106 मौतें, जानिए कुल आंकड़ा

Corona Cases In India: पिछले 24 कोरोना के 15, 510 नए केस और 106 मौतें, जानिए कुल आंकड़ा

नई दिल्ली: भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 15,510 नए मामले सामने आए हैं और 106 लोगों की मौत हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सोमवार (एक मार्च) सुबह आठ बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 15,510 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,10,96,731 हो गई है। वहीं पिछले 24 घंटे में 106 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,57,157 हो गई है। देश में कुल एक्टिव मामलों की संख्या 1,68,627 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,07,86,457 है। वहीं रविवार को कोरोना के 16,752 नए मामले सामने आए थे जो पिछले 30 दिन में अब तक के सबसे ज्यादा मामले थे। इससे पहले 29 जनवरी को कोरोना संक्रमण के 18,855 नए मामले सामने आए थे।

Recommended Video

    Coronavirus India Update :24 घंटे में 15,510 नए COVID-19 केस,106 मरीजों की मौत | वनइंडिया हिंदी
    coronavirus

    आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या बढ़कर 1,68,627 हो गई है जो कुल मामलों का 1.58 प्रतिशत है। वहीं देश में अब तक कुल 1,07,86,457 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। लोगों के संक्रमण से मुक्त होने की दर 97.10 फीसदी है। कोरोना वायरस से देश में मृत्यु दर 1.42 प्रतिशत है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अबतक जिन लोगों की मौत हुई, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं।

    देशभर में आज से कोरोना वायरस वैक्सीनेशन राउंड-2 की शरुआत हुई है। कोरोना टीकाकरण अभियान के दूसरे चरण के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में कोविड-19 टीके की पहली डोज ली। पीएम नरेंद्र मोदी को पुडुचेरी की रहने वाली सिस्टर पी निवेदा ने भारत बायोटेक के कोवैक्सीन टीके की पहली डोज दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा, मैंने एम्स में कोविड-19 टीके की पहली डोज ली। कोविड-19 के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में हमारे डॉक्टरों और वैज्ञानिकों ने बहुत कम समय में असाधारण काम किया है। मैं सभी लोगों से कोरोना वायरस का टीका लगवाने की अपील करता हूं, जो इसके योग्य हैं। आइए हम सब मिलकर भारत को कोविड-19 से मुक्त बनाएं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+