Corona: सावधान! देश के इन जिलों में तेजी से फैल रहा कोरोना, 24 घंटे में 843 नए केस, चार लोगों की गई जान
Covid: देश में 24 घंटों में कोविड के 800 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं जो कि चार महीने बाद सबसे अधिक है। इस दौरान चार लोगों की मौत हो गई। जानलेवा वायरस की तेज रफ्तार ने लोगों को डराना शुरू कर दिया है।

Corona Cases In India: देश में एक बार फिर से कोरोना वायरस (Covid) ने लोगों को डराना शुरू कर दिया है। बीते 24 घंटों में 843 नए मामले सामने आए हैं और चार लोगों की मौत हो गई है। वहीं सक्रिय मामले भी बढ़कर 5,389, हो गए हैं। यानी महामारी की शुरुआत से अब तक 4.46 करोड़ लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। अचानक से कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी ने लोगों को एक बार फिर से डराना शुरू कर दिया है। सरकार की तरफ से लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा जा रहा है। चलिए आपको समझाते हैं देश के किन जिलों में कोरोना का प्रभाव सबसे अधिक है...
देश के 9 जिलों में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार
देश के 9 जिलों में कोरोना संक्रमण दर 10 फीसदी या उससे अधिक पहुंच गया है। 8 से लेकर 14 मार्च के आंकड़ों के मुताबिक उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में सबसे अधिक 25 फीसदी कोरोना संक्रमण दर है। इसके बाद जो जिले हैं उनमें मिजोरम की राजधानी आइजोल (16.67 फीसदी), हिमाचल प्रदेश के शिमला में (14.29 फीसदी), मंडी (13 फीसदी), सोलन (12.50 फीसदी) और गुजरात के गिर और सोमनाथ में (11.76 फीसदी) है। वहीं नोएडा की बात करें तो यहां भी बीते 24 घंटों में 19 मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां एक दिन में 47 मामले सामने आए हैं।
देश के इन राज्यों में अलर्ट
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना (Corona) के बढ़ते मामले को देखते हुए देश के छह राज्यों के लिए कोरोना का अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, गुजरात, केरल और तमिलनाडु शामल हैं। बचाव और संक्रमण के लिहाज से स्थिति पर नजर बनाए रखने को लेकर निर्देशित किया गया है।
देश में बीते 30 दिन में कोरोना के मामले छह गुना बढ़ गए
देश में रोजाना औसतन कोविड के नए मामले एक महीने में छह गुना बढ़ गए हैं। एक महीने पहले यानी 18 फरवरी को औसत दैनिक नए मामले 112 थे, जबकि आज यानी 18 मार्च को यह 843 पहुंच गया है। अब तक हुए संक्रमितों के आंकड़ों से अगर सक्रिय केस निकालें तो यह 0.01 फीसदी है। हालांकि राहत की बात यह है कि संक्रमण से ठीक होने वालों का आंकड़ा 98.80 फीसदी है।












Click it and Unblock the Notifications