Coronavirus: दिल्ली में 30 अप्रैल के बाद पहली बार 100 से कम नए कोरोना केस

Coronavirus: दिल्ली में 30 अप्रैल के बाद पहली बार 24 घंटे में 100 से कम कोरोना के केस

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 96 नए मामले सामने आए हैं। वहीं बीते 24 घंटे में नौ लोगों की मौत इस वायरस से हुई है। दिल्ली में करीब नौ महीने के बाद 100 से कम नए कोरोना केस आए हैं। 30 अप्रैल के बाद लगातार दिल्ली में केस बढ़े थे। कई बार केस कम भी हुए लेकिन 100 से कम केस पहली बार आए हैं।

corona news, corona update, coronavirus cases in delhi, corona cases in delhi below100, coronavirus, delhi, कोरोना वायरस, कोरोना, corona, दिल्ली

Recommended Video

    Corona Vaccination: 23 Lakh से ज्यादा लोगों को दिया गया टीका, जानिए पूरा अपडेट | वनइंडिया हिंदी

    बुधवार दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने बताया है किदिल्ली में बीते 24 घंटे में संक्रमण के 96 नए मामले आए तो वहीं 212 मरीज रिकवर हुए और 9 मौतें दर्ज़ की गई। अब तक दिल्ली में कोरोना के कुल 6,34,325 मामले सामने आए हैं। जिसमें 6,21,995 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं 10,829 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल राजधानी दिल्ली में कोरोना के 1501 सक्रिय मामले हैं।

    देश की बात की जाए तो बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 12689 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 13320 लोग कोरोना वायरस के ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस से 137 लोगों की जान चली गई है। अब देश में कोरोना के एक्टिव केस 176498 हैं। देश में कोरोना से अबतक 10359305 लोग ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। वहीं कोरोना से देश में अबतक 153724 लोगों की मौत हो चुकी है। दुनिया के सबसे टीकाकरण अभियान की शुरुआत देश में 16 जनवरी को हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अभियान की शुरुआत की थी, जिसके बाद से देश में अबतक 2029480 लोगों को कोरोना का टीका लग चुका है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+