देश में कोरोना से मौत की दर 2.5 फीसदी से नीचे पहुंची, दुनिया में सबसे कम: स्वास्थ्य मंत्रालय
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि देश में कोरोना से मौत की दर दुनिया के दूसरे देशों के मुकाबले कम है जो कि एक राहत की बात है। रविवार को अपनी प्रेस वार्ता में मंत्रालय की ओर से जानकारी दी गई कि भारत में कोरोना से मौत की दर 2.49 पर है। जो कि दुनिया में सबसे कम है। वहीं इसमें लगातार कमी देखी जा रही है यानी रिकवरी रेट बढ़ रहा है। देश में कोरोना के मामले भले लगातार बढ़ रहे हैं मौत की दर और रिकवरी के मामले में हम बेहतर हालात में है।

Recommended Video
मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि देश में पहली बार कोरोना से मृत्यु दर 2.5 प्रतिशत से नीचे आई है। वहीं 29 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मृत्यु दर राष्ट्रीय औसत 2.49 फीसदी से भी कम है। 5 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मृत्यु दर 0 है तो वहीं 14 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में मृत्यु दर 1 प्रतिशत से भी कम है
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, हॉस्पिटलाइज्ड मामलों के प्रभावी क्लिनिकल मैनेजमेंट को लेकर केंद्र और राज्य सरकारों के प्रयासों की वजह सेदेश मृत्यु दर 2.5 फीसदी से नीचे पहुंची है। इसके अलावा प्रभावी कंटेनमेंट स्ट्रैटजी, आक्रामक टेस्टिंग और स्टैंडर्ड क्लिनिकल मैनेजमेंट प्रोटोकॉल्स की वजह से मौत के आंकड़ों में कमी आई है।
सरकार लगातार देश में बेहतर रिकवरी रेट और कम मौत की दर की बात कह रही है वहीं कोरोना के मामले लगातार रिकॉर्ड संख्या में बढ़ते जा रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार को जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 38,902 नए मामलों की पुष्टि हुई है, ये एक दिन में सबसे ज्यादा मरीजों की संख्या है, तो वहीं, 24 घंटे में 543 लोगों को कोरोना संक्रमण की वजह से जान गंवाना पड़ा है, देश में अबतक कोरोना वायरस से 10 लाख 77 हजार 618 लोग संक्रमित हो चुके हैं, इसमें 6 लाख 77 हजार 423 लोग ठीक हो चुके हैं, वहीं, कोरोना से अबतक 26,816 लोगों की मौत हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications