Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Covid 19 Cases: भारत में कोविड मरीजों की संख्या 5,000 से नीचे, जानें राज्यवार एक्टिव केस की संख्या

Covid 19 Cases: भारत में कोरोना का प्रकोप अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और लोगों की जागरुकता की वजह से स्थिति अब नियंत्रण में है। कोरोना केस के बीच अच्छी खबर यह है कि पिछले 24 घंटे में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रिकॉर्ड के मुताबिक 830 मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं। रविवार सुबह 8 बजे तक कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 4,754 पहुंच गई है। सबसे अधिक मामले अभी भी केरल में ही दर्ज किए गए हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर पश्चिम बंगाल है। हालांकि, कोरोना के वेरिएंट LF.7 को देखते हुए सभी राज्य सरकारें अलर्ट पर हैं।

Covid 19 Cases: राज्यवार कोरोना के एक्टिव केस

केरल: अभी भी देश में सबसे ज्यादा एक्टिव कोविड केस केरल में ही हैं। केरल में कोरोना के कुल 943 सक्रिय केस हैं। मानसून और वेरिएंट LF.7 और XFG से संक्रमण की तीव्रता को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने विशेष सतर्कता और ऑक्सीजन उपलब्धता सुनिश्चित करने और जरूरी तैयारी रखने का निर्देश अस्पतालों के लिए जारी किया है। प्रदेश के सभी अस्पतालों को अलर्ट पर रहने के लिए कहा गया है और आम लोगों से मास्क पहनने और साफ-सफाई का ध्यान रखने की अपील की गई है।

Covid 19 Cases

पश्चिम बंगाल: कोरोना के एक्टिव केस के मामले में पश्चिम बंगाल दूसरे नंबर पर है। प्रदेश में कोविड के एक्टिव केस की संख्या 747 पहुंच गई है। प्रदेश में डॉक्टरों ने इन्फ्लूएंजा, डेंगू का अलर्ट जारी करते हुए मानसून में वायरस के फैलने के खतरे को देखते हुए सतर्क रहने की अपील की है।

यह भी पढ़ें: इंदौर में कोरोना की रफ्तार फिर बढ़ी: 5 नए मरीज, 145 कुल मामले, 61 एक्टिव केस; स्वास्थ्य विभाग सतर्क

दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 512 पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में कोविड की वजह से एक मौत भी दर्ज की गई है, लेकिन मृतक को कई दूसरी गंभीर बीमारियां भी थीं।

राजस्थान: राजस्थान में भी कोरोनाा के एक्टिव केस में मामूली बढ़ोतरी देखी गई है, लेकिन अस्पतालों पर फिलहाल दबाव नहीं है। सरकार ने आम नागरिकों से सतर्कता बरतने की अपील की है। राजस्थान में रविवार सुबह 8 बजे तक 243 एक्टिव केस दर्ज किए गए हैं।

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में कोविड के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 251 तक पहुंच गई है। हालांकि, प्रदेश में स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। अस्पतालों को पर्याप्त ऑक्सिजन और बेड की व्यवस्था का निर्देश दिया गया है।

यह भी पढ़ें: COVID-19 Cases in India: क्या भारत में कमजोर पड़ी कोरोना की पकड़? क्या है वजह? जानें 24 घंटे का राज्यवार हाल

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी की गई अपील

केंद्र सरकार के साथ ही केरल, बंगाल, राजस्थान जैसे राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रालय ने आम लोगों से मास्क पहनने और लक्षण दिखते ही टेस्ट करवाने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की है। बुजुर्गों और गंभीर बीमारियों से ग्रस्त मरीजों और परिवार के सदस्यों का ध्यान रखने और अतिरिक्त एहतियात बरतने का निर्देश भी जारी किया गया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+