तमिलनाडु में कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 24 घंटे में सर्वाधिक 2,532 नए मामले, अब तक 757 लोगों की मौत
नई दिल्ली। महाराष्ट्र के बाद तमिलनाडु देश के दूसरा सबसे बड़ा कोरोना हॉसपॉट बनकर सामने आया है। रविवार को यहां कोरोना वायरस के एक दिन में 2,500 से अधिक संक्रमितों की पुष्टि हुई है जिसके बाद राज्य में कोरोना वायरस मरीजों का आंकड़ा 60,000 के करीब पहुंच गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक तमिलनाडु स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में एक दिन में सबसे अधिक 2,532 मामले सामने आए हैं। इसके साथ, तमिलनाडु में कोविड-19 के मामलों की कुल संख्या बढ़तक 59,377 हो गई है।

Recommended Video
गौरतलब है कि देश मे कोरोना वायरस का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक देश में कोरोना वायरस के मरीजों का आंकड़ा 4 लाख के पार पहुंच चुका है। कई राज्यों में महामारी के फैलाव में तेजी दर्ज की गई है जिसने केंद्र और राज्य सरकारों की चिंता को बढ़ा दिया है। रविवार को तमिलनाडु में कोरोना वायरस ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए, यहां एक दिन में अब तक सबसे अधिक 2,532 ताजा कोविड-19 मामलों की पुष्टि हुई है। इस दौरान पिछले 24 घंटों में राज्य में कोरोना के चलते 53 लोगों की मौत भी हुई है। तमिलनाडु में अब तक कुल 757 लोगों की जान जा चुकी है। रिपोर्ट्स के अनुसार 20 जून को तमिलनाडु में एक दिन में सबसे अधिक 33,231 लोगों की जांच की गई। बता दें कि राज्य में अबतक 8,61,211 लोगों की जांच की जा चुकी है।
देश में बढ़ता कोरोना का तांडव
बता दें कि कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के सर्वाधिक 15413 नए मामले सामने आए और 306 मौतें हुई। भारत में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 4,10,461 हो गई है। इसमें से 1,69,451 ऐक्टिव केस हैं जबकि 2,27,755 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस से 306 मौतें हुई हैं। इसके साथ ही महामारी से मरने वालों की कुल संख्या 13254 हो गई है।
यह भी पढ़ें: दिल्ली में कोरोना विस्फोट: अमित शाह ने LG और सीएम केजरीवाल के साथ की बैठक, लिए कई अहम फैसले












Click it and Unblock the Notifications