हरियाणा में 92 फीसदी लोगों पर कोरोना का खतरा, सर्वे में 8% लोगों में मिली एंटीबॉडी
नई दिल्ली। हरियाणा में अगस्त में करवाए गए सेरो सर्वे के नतीजे सामने आ गए हैं। पता चला है कि हरियाणा में 8 प्रतिशत लोगों में कोरोना से लड़ने वाले एंटीबॉडी पाए गए हैं। इसका मतलब है कि राज्य में 8 फीसदी लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। अब साफ है कि प्रदेश के 92 फीसदी लोगों पर अभी कोरोना का खतरा बना हुआ है। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

विज ने बताया कि राज्य के 22 सभी जिलों में प्रत्येक से 850 नमूने एकत्र किए गए। शहरी और ग्रामीण, दोनों क्षेत्रों से नमूने लिए गए। कुल 18,905 नमूने एकत्र किए गए और सिरो सर्वे से पता चला कि राज्य में कोविड-19 की संक्रमण दर 8 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण आबादी की तुलना में शहरी आबादी ज्यादा प्रभावित हुई है । विज ने कहा कि शहरी इलाके में सीरो सर्वेक्षण में संक्रमण दर 9.59 प्रतिशत मिली जबकि ग्रामीण इलाके में यह दर 6.9 प्रतिशत पायी गयी। फरीदाबाद और गुरुग्राम जैसे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के जिलों में सीरो संक्रमण दर ज्यादा दर्ज की गयी। सर्वेक्षण के मुताबिक राज्य में सबसे ज्यादा फरीदाबाद में यह 25.8 प्रतिशत, नूंह में 20 प्रतिशत और सोनीपत में 13.3 प्रतिशत है।
फरीदाबाद के शहरी क्षेत्र में संक्रमण दर 31.1 प्रतिशत और ग्रामीण क्षेत्र में 22.2 प्रतिशत संक्रमण दर दर्ज की गयी। नूंह के शहरी क्षेत्र में संक्रमण दर 30.3 प्रतिशत और ग्रामीण क्षेत्र में 13.9 प्रतिशत थी। गुरुग्राम के शहरी क्षेत्र में संक्रमण दर 18.5 प्रतिशत और जिले के ग्रामीण क्षेत्र में यह 5.7 प्रतिशत थी। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने आबादी के अनुपात में संक्रमण का पता लगाने के लिए जून में राज्यों को सीरो सर्वेक्षण कराने की सलाह दी थी। सर्वेक्षण के मुताबिक करनाल में 12.2 प्रतिशत, जिंद में 11 प्रतिशत, कुरुक्षेत्र में 8.7 प्रतिशत, चरखी दादरी में 8.3 प्रतिशत और यमुनानगर में 8.3 प्रतिशत संक्रमण दर दर्ज की गयी।
पानीपत में 7.4 प्रतिशत, पलवल में 7.4 प्रतिशत, पंचकूला में 6.5 प्रतिशत, झज्जर में 5.9 प्रतिशत, अंबाला में 5.2 प्रतिशत, रेवाड़ी में 4.9 प्रतिशत, सिरसा में 3.6 प्रतिशत, हिसार में 3.4 प्रतिशत, भिवानी में 3.2 प्रतिशत, महेंद्रगढ़ में 2.8 प्रतिशत और कैथल में 1.7 प्रतिशत संक्रमण दर दर्ज की गयी। राज्य में महिलाओं में संक्रमण दर 7.8 प्रतिशत दर्ज की गयी। राज्य में संक्रमण के 70,000 से ज्यादा मामले आ चुके हैं और करीब 750 लोगों की मौत हुई है । राज्य में वर्तमान में ठीक होने की दर करीब 80 प्रतिशत है ।
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications