कोरोना वैक्सीन को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति से अदार पूनावाला ने की खास अपील, जानिए क्या
नई दिल्ली। कोरोना वायरस की दूसरी लहर देश में हाहाकार मचा दिया है। संक्रमण के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इस बीच सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन से कहा है कि अगर हम कोरोना के खिलाफ सचमुच गंभीर हैं तो कच्चे माल के निर्यात पर लगे प्रतिबंध को हटा दें। शुक्रवार को अदार पूनावाला ने ट्वीट कर कहा कि 'आदरणीय अमेरिका के राष्ट्रपति अगर हम सचमुच वायरस को हराने को लेकर एकजुट हैं तो अमेरिका के बाहर के वैक्सीन उद्योग के आधार पर मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि अमेरिका के बाहर कच्चे माल के निर्यात के ऊपर लगे प्रतिबंध को हटा दें। ताकि वैक्सीन का उत्पादन बढ़ाया जा सके। इस संबंध में आपके प्रशासन के पास विस्तृत जानकारी है।"

Oxford-AstraZeneca से Serum Institute को मिली लीगल नोटिस के बाद अदार पूनावाला ने ये ट्वीट किया है। SII इस समय एस्ट्राजेनेका एवं ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय द्वारा विकसित कोरोना वायरस रोधी टीका 'कोविशील्ड' बना रहा है और इसका इस्तेमाल केवल भारत में नहीं किया जा रहा, बल्कि इसे कई देशों में निर्यात भी किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications