लगातार पांचवें दिन कम हुए कोरोना एक्टिव केस, जानिए सात बड़ी बातें

नई दिल्‍ली। भारत में कोरोना मरीजों की संख्‍या का आंकड़ा 56.46 लाख के करीब पहुंच गया है। लेकिन एक राहत की बात ये है कि एक्टिव केसों में लगातार पांचवे दिन भी कमी आई है। साफ शब्‍दों में कहें तो बेकाबू हो रहा कोरोना वायरस कुछ हद तक कंट्रोल होता नजर आ रहा है। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना वायरस के रोजाना आने वाले नए मामलों में कमी देखी जा रही है और साथ में ठीक होने वाले लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: कोरोना केस 56 लाख पार, जानिए पूरा अपडेट | वनइंडिया हिंदी
    लगातार पांचवें दिन घटे कोरोना एक्‍टिव केस

    लगातार पांचवें दिन घटे कोरोना एक्‍टिव केस

    पिछले 24 घंटों यानि मंगलवार सुबह 8 बजे से लेकर बुधवार सुबह 8 बजे के दौरान देशभर में कोरोना वायरस के 83347 नए मामले आए हैं और कुल कोरोना मामलों का आंकड़ा 5646010 हो गया है। हालांकि कोरोना के नए मामले जिस संख्या में आ रहे हैं उससे ज्यादा लोग अब रोजाना ठीक हो रहे हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में 89746 लोग कोरोना वायरस से ठीक हुए हैं। अबतक देशभर में कुल 4587613 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं और देश में कोरोना वायरस का रिकवरी रेट 81.25 प्रतिशत हो गया है। नए कोरोना मामलों के मुकाबले ठीक होने वाले लोगों की संख्या अधिक होने की वजह से ही एक्टिव मामलों में कमी आई है। लगातार पांचवे दिन कोरोना के एक्टिव केस घटे हैं और अब कुल एक्टिव मामलों का आंकड़ा घटकर 968377 पर आ गया है।

    जानिए 7 बड़ी बातें

    जानिए 7 बड़ी बातें

    1. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में 83,347 नए मरीज मिले हैं। बीते दिन नए मामलों की संख्या 75 हजार थी। पिछले 3 दिनों में नए मामलों का घटना बढ़ना जारी है। आंकड़े बताते हैं कि 10 दिन पहले तक देश में रिकॉर्ड 90 हजार से ज्यादा नए केस सामने आ रहे थे। अब इनमें कमी देखी जा रही है।
    2. कोरोना से मरने वालों की संख्या में कमी नहीं आ रही है। पिछले 24 घंटे के अंदर 1,085 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। सितंबर के हर दिन 1 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। अब तक देशभर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 90,020 से पार पहुंच गई है। हालांकि, वैश्विक कोरोना डेथरेट के मुकाबले में भारत सबसे निचले क्रम में है।
    3. प्रति मिलियन जनसंख्या पर भारत में कोरोना के मामले वैश्विक औसत से अधिक हो गया है। भारत में यह संख्या 4082 / मिलियन जबकि दुनिया में 4078 / मिलियन आंकड़ा है।
    4. देश के सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में लगातार 5 वें दिन एक्टिव केस में कमी दर्ज की गई।
    5. फिलहाल सिर्फ 4 राज्यों में अब 50 हजार से अधिक एक्टिव केस हैं जिसमें महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और उत्तर प्रदेश शामिल है। देश में फिलहाल कोरोना मामलो की पॉजिटिविटी रेट फिर से 8.75 प्रतिशत हो गई है।
    6. मंगलवार को 20 लाख से अधिक टेस्‍ट किए गए थे जो सोमवार को हुए टेस्‍ट से कहीं ज्‍यादा है। सोमवार को 9 लाख 53 हजार टेस्‍ट किए गए।
    7. इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में 22 सितंबर तक 6 करोड़ 62 लाख 79 हजार 462 (6,62,49,462) टेस्ट किए जा चुके हैं। जिनमें 22 सितंबर को 9,53,683 टेस्ट किये गए हैं।
    मृत्यु दर में गिरावट

    मृत्यु दर में गिरावट

    राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मृत्यु दर गिरकर 1.58% हो गई। इसके अलावा एक्टिव केस जिनका इलाज चल है उनकी दर भी घटकर 17% हो गई है। इसके साथ ही रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 81% हो गई है। भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+