कोरोना की रफ्तार से देश में टेंशन, 24 घंटे में 71 की मौत, 2411 नए मामले

नई दिल्‍ली। कोरोना वायरस ने देश की टेंशन बढ़ा रखी है। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 2411 केस सामने आए हैं और 71 की मौत हो गई है। ये अब तक एक दिन में आए सबसे ज्यादा नए मामले हैं। देश में कोरोना वायरस से अब तक 1223 लोगों की मौत हो चुकी है। 2411 नए केस आने के बाद देश में कोरोना वायरस के 37776 केस हो गए हैं। इसमें से 26535 सक्रिय मामले हैं जबकि 10018 लोग ठीक हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि हर दिन के हिसाब से बढ़ रहे मामले फिलहाल बड़ी चिंता बने हुए हैं। लेकिन इस बार एक दिन में दो हजार से ज्यादा केस आने के बाद ये टेंशन और बढ़ गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ''अब तक 26.52 प्रतिशत मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।'' इन मामलों में कुल 111 विदेशी नागरिक शामिल हैं।

Recommended Video

    Corona in India : देश में 40 हजार के करीब कोरोना मरीज, अब तक 1301 लोगों की मौत | वनइंडिया हिंदी
    कोरोना की रफ्तार से देश में टेंशन, 24 घंटे में 71 की मौत, 2411 नए मामले

    महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मौत

    स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार (2 मई) शाम 5 बजे जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक कोरोना वायरस का प्रकोप देश के 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैल चुका है। कोविड-19 से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में अब तक 485 मौतें हुई हैं, जबकि मध्यप्रदेश में 145 लोगों को इस वायरस ने लील लिया है। वहीं, गुजरात में संक्रमण के चलते 236 और दिल्ली में 61 लोगों की जान गई है।

    कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक मामले 11506 महाराष्ट्र से ही आए हैं। इसके बाद 4721 मामलों के साथ गुजरात दूसरे, जबकि 3738 मामलों के साथ दिल्ली तीसरे और 2719 केस के साथ मध्यप्रदेश चौथे स्थान पर है। राजस्थान में पिछले 24 घंटों के दौरान 82 नए मामले सामने आए हैं और इनका आंकड़ा बढ़कर 2666 हो गया। राज्य में इस दौरान चार और मरीजों की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 62 हो गई हैं। राज्य में 1116 मरीज ठीक हुए हैं। देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में संक्रमण के 174 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 2455 हो गई है तथा मृतकों की संख्या एक बढ़कर 43 हो गई है। राज्य में अभी तक 656 मरीजों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

    24 घंटे में यहां-यहां हुई मौतें

    इस वायरस से शुक्रवार शाम से शनिवार तक 24 घंटों में 71 मौतों हुईं। इनमें महाराष्ट्र में 26, गुजरात से 22, मध्य प्रदेश से आठ, राजस्थान से चार, कर्नाटक में तीन, दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश में दो-दो और बिहार, हरियाणा, पंजाब और तमिलनाडु से एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। इस वायरस से अब तक सबसे अधिक लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई है। महाराष्ट्र में 485 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बाद गुजरात में 236, मध्य प्रदेश में 145, राजस्थान में 62, दिल्ली में 61, उत्तर प्रदेश में 43 और पश्चिम बंगाल एवं आंध्र प्रदेश में 33-33 लोगों की मौत हुई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+