महाराष्ट्र में 12 घंटे में कोरोना के 134 नए केस, अब तक 1895 संक्रमित

मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस (COVID-19) के आज 134 नए मामले सामने आए हैं। रायगढ़, अमरावती, भिवंडी, पिंपरी-चिंचवाड़ में एक - एक मामलों की पुष्टि हुई है। इसके अलावा पुणे में 4, मीरा भयंदर 7 और नवी मुंबई, ठाणे और वसई विरार में दो-दो मामलों की पुष्टि हुई है। राज्य में अब तक 1895 मामले सामने आ गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) के 8,356 मामलों की पुष्टि हो गई है। वहीं 716 लोग ठीक हो गए हैं और 273 लोगों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटों में 34 मौतें और 909 नए मामले सामने आए।

Recommended Video

    Coronavirus : Maharshtra में 24 घंटे में 187 new case, Mumbai में 12 लोगों की मौत | वनइंडिया हिंदी
    महाराष्ट्र में 12 घंटे में कोरोना के 134 नए केस, अब तक 1895 संक्रमित

    पुणे में कोरोना से दो और लोगों की मौत

    पुणे में आज कोरोना वायरस से दो और लोगों की मौत हो गई है। दोनों मरने वाले शेख्स कोरोना से संक्रमित थे और उन्हें इसके अलावा भी कोई और बीमारी थी। जिले में अब तक 31 लोगों की मौत हो गई है।

    महाराष्ट्र में लॉकडाउन 30 अप्रैल तक जारी रहेगा

    मुख्यमंत्री उद्धव ने कहा, 'महाराष्ट्र में लॉकडाउन 30 अप्रैल तक जारी रहेगा। हम ऐसे मुश्किल हालात में भी देश को रास्ता दिखाने से पीछे नहीं हटेंगे।' मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि कुछ क्षेत्रों में लॉकडाउन में ढील दी जा सकती है जबकि कुछ क्षेत्रों में उसे और कड़ा किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि 30 अप्रैल के बाद पाबंदियां पूरी तरह हटाने का निर्णय स्थिति के आधार पर लिया जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+