दिल्ली में कोरोना का बढ़ा कहर, 24 घंटे में सामने आए 2200 नए कोविड केस, 4 की मौत
दिल्ली में कोरोना का बढ़ा कहर, 24 घंटे में सामने आए 2200 नए कोविड केस, 4 की मौत
नई दिल्ली, 04 अगस्त: देश की राजधानी में दिल्ली में एक बार फिर कोरोना पॉजिटिव केस बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कुल 2202 नए मामले सामने आए। वहीं कोरोना से 4 मौतें होने की सूचना है।

सरकारी रिकार्ड के अनुसार दिल्ली में अब तक कोरोना से 1,660 मरीज ठीक हुए। नए कोरोना मामलों के साथ ही दिल्ली में कोरोना की पॉजिटिव दर 11.64% हो चुकी है। कोविड 19 के नए मरीजों की संख्या को मिलाकर दिल्ली में वर्तमान समय में सक्रिय मामले 6,175 पर पहुंच चुके हैं।
दिल्ली में अचानक कोरोना केस बढ़ते ही राज्य सरकार ने कोरोना से बचाव संबंधी सभी नियमों का कड़ाई से पालन करने की सलाह दी है।
गुरुवार को दो हजार से अधिक केस सामने आने के बाद दिल्ली की स्थिति फिर बिगड़ती जा रही है। इससे पहले आज से छह महीने पहले फरवरी 2022 में कोरोना 19 के 2,272 मामले दर्ज हुए थे और एक साथ 20 लोगों की कोरोना से मौत हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications