कोरोना वायरस: स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा- जिस जिले में भी संक्रमण का खतरा हो, राज्य सरकार लॉकडाउन करे

नई दिल्ली। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि राज्य सरकार को जिस जिस भी एरिया में कोरोना संक्रमण का खतरा हो, उसे वो लॉकडाउन कर दे। मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा है कि कोरोना की उच्च स्तर पर मॉनिटर किया जा रहा है। अब जैसे-जैसे स्थिति बदलती रही उसी तरह एक्शन बदला है। संक्रमण के चैन को तोड़ना सबसे बड़ी चुनौती है।

Corona virus updates helath ministry icmr joint press conference

रविवार को भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के डीजी बलराम भार्गव और स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने रविवार को साझा प्रेस वार्ता में कोरोना पर देश के ताजा हालात हाला की जानकारी दी है।

भार्गव ने बताया कि हम अब तक 16 से 17 हजार परीक्षण कर चुके हैं। टेस्ट को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। हमारे पास देश में एक सप्ताह में 50 से 70 हजार परीक्षण करने की क्षमता है। 111 सरकारी लैब हैं और प्रावइवेट लैब भी तैयार की की जा रही हैं। उन्होंने कहा, भारत सरकार के सभी विभाग और मंत्रालय लगे हुए हैं। वायरस का टेस्ट 2 दिन से लेकर 14 दिन में कभी भी पॉजिटिव हो सकते हैं. जितने संक्रमित होते हैं उसने से 5 प्रतिशत को ही अस्पताल में भर्ती करना पड़ता है।

लव अग्रवाल ने बताया है कि आज का जनता कर्प्यू सफल रहा है। वहीं आज कैबिनेट की बैठक में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। केंद्र सरकार ने राज्य सरकार को कहा कि चिन्हित जिलों में जरूरी सेवा को छोड़कर पूरी तरह बंद किए जाएं। बाहर से आए लोगों को अलग रखना सबसे जरूरी है। देश में अस्पतालों की तैयारी पूरी है।

भारत में रविवार को कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 350 को पार कर गई है। वहीं 7 लोगों की मौत हुई है। दुनिया भर में 13,000 से ज्यादा लोगों की मौत कोरोनावायरस से हुई है। ईरान में कोरोना वायरस से 129 और लोगों की मौत बीते 24 घंटे में हुई है। वहां मृतकों की संख्या 1685 हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+