Coronavirus: बीजेपी पर निशाना साध रहे राहुल गांधी ने कश्मीर को बता दिया Pakistan का हिस्सा, मचा बवाल
Recommended Video
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी एक बार फिर अपनी गलती की वजह से लोगों के निशाने पर आ गए हैं, दरसल बुधवार को उन्होंने कोरोनावायरस को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधने की कोशिश की लेकिन इस हरकत की वजह से वो एक भारी गलती कर बैठे और बीजेपी को घेरने की कोशिश करने के चक्कर में वो खुद बहुत सारी आलोचनाओं में घिर गए और ट्रोल होने लगे।

राहुल गांधी ने कश्मीर को बता दिया Pakistan का हिस्सा,
दरअसल, कोरोनावायरस को लेकर राहुल गांधी ने एक ट्वीट था जिसमें उन्होंने लिखा था कि कोरोनावायरस हमारे लोगों और हमारी अर्थव्यवस्था के लिए बहुत ही गंभीर खतरा है। मेरे हिसाब से सरकार इस खतरे को गंभीरता से नहीं ले रही है, समय पर कदम उठाने की जरूरत है, इस पोस्ट के साथ ही उन्होंने विश्व का नक्शा शेयर किया जिसमें जम्मू-कश्मीर के एक हिस्से को पाकिस्तान के हिस्से के रूप में दिखाया गया है।
राहुल के इस ट्वीट पर बवाल
जाहिर सी बात है राहुल के इस ट्वीट पर बवाल मचना ही था, तो मच गया, वो तुरंत बीजेपी और लोगों के निशाने पर आ गए, हालांकि बवाल मचने के बाद राहुल गांधी ने तुरंत ट्वीट तो हटा दिया लेकिन हंगामा तो ही चुका था।

बीजेपी ने साधा निशाना
बीजेपी के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने राहुल गांधी की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना की है, उन्होंने ने Twitter पर लिखा कि आप बार-बार उस नक्शे का इस्तेमाल क्यों करते हैं, जिसमें जम्मू-कश्मीर को विकृत दिखाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications