Corona Vaccine पर केंद्रीय मंत्री का कांग्रेस पर गंभीर आरोप, भड़के जयराम रमेश ने लिया आड़े हाथ, VIDEO

कोरोना टीके पर केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा, कांग्रेस ने विदेशी टीकों पर जोर देने की बात कही। उनके बयान पर जयराम रमेश भड़के और राजीव चंद्रशेखर की तीखी आलोचना की।

Corona Vaccine

Corona Vaccine के इस्तेमाल पर केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा, कांग्रेस पार्टी ने 'विदेशी कोविड टीकों पर जोर देने' की बात कही। उनकी टिप्पणी पर भड़के कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने उन्हें आड़े हाथों लिया। राजीव चंद्रशेखर की आलोचना करते हुए रमेश ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान भारत में विदेशी टीकों को प्रोमोट करने का आरोप सरासर गलत और बेबुनियाद हैं।

केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर पर भड़के कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने शनिवार को केंद्रीय मंत्री पर पलटवार करते हुए कहा, बीजेपी ने विदेशी कोविड टीकों के इस्तेमाल के संबंध में कांग्रेस पर आरोप लगाए जो बिल्कुल निराधार हैं। चंद्रशेखर पर झूठ फैलाने का आरोप लगाते हुए जयराम रमेश ने ट्वीट किया, "चिकनी पोल पर चढ़ने की महत्त्वाकांक्षा के कारण आप जितने झूठे हैं उससे अधिक झूठे मत बनिए।"

एक अन्य ट्वीट में जयराम रमेश ने कहा, "राजीव चंद्रशेखर, सोशल मीडिया को विनियमित करने वाले मंत्री के रूप में आपने इसका दुरुपयोग किया है।" उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर ने उनपर और उनके सहयोगियों के बारे में झूठ बोलने के लिए सोशल मीडिया का खतरनाक तरीके से इस्तेमाल किया है।

इससे पहले चंद्रशेखर ने ट्विटर पर कहा कि दवा कंपनी ने भारत सरकार को क्षतिपूर्ति की शर्तों को स्वीकार करने के लिए धमकाने की कोशिश की। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने दो टूक कहा है कि कांग्रेस ऐसे आरोपों को बर्दाश्त नहीं करेगी।

बता दें कि केंद्रीय मंत्री ने जो वीडियो ट्वीट की है, इसमें कोरोना टीका बनाने वाली कंपनी- Pfizer के सीईओ अल्बर्ट बोरला मीडिया से बात करते देखे जा सकते हैं। स्विटजरलैंड के दावोस में पत्रकार के साथ संवाद के दौरान फाइजर से सीईओ ने कुछ टिप्पणी की। इसकी वीडियो शिव अरूर (@ShivAroor) ने ट्वीट की, जिसे राजीव चंद्रशेखर ने टैग कर रीट्वीट किया।

वीडियो पर अपनी टिप्पणी में केंद्रीय सूचना और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा, "और राहुल, चिदंबरम और जयराम रमेश की कांग्रेस तिकड़ी ने कोविड-19 के दौरान विदेशी टीकों के मामलों को आगे बढ़ाया।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+