देश के किन-किन राज्यों में कोरोना को लेकर लागू हुए नियम? यहां देखें डिटेल

दुनिया के पांच देशों चीन, अमेरिका, ब्राजील और ब्रिटेन में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच भारत ने वायरस ने निपटने के लिए एहतियाती कदम उठाए हैं।

Coronavirus infection

पिछले कुछ दिनों में चीन समेत दुनिया के पांच देशों में बढ़ी कोरोना संक्रमण (Corona Infections) की रफ्तार ने दुनिया के सभी देशों को चिंता डाल दिया है। हालांकि भारत में स्थिति कई गुना बेहतर है लेकिन संभावित खतरों को देखते हुए देश में एहितान कुछ कदम उठाए गए हैं। खासकर सार्वजिन स्थलों पर कोरोना नियमों का पालन अनिवार्य कर दिया गया है। कई राज्यों में पर्यटक स्थलों, चिकित्सालयों और सार्वजनिक स्थलों पर मास्क के प्रयोग समेत अन्य सावधानियों बरती जा रही हैं।

Recommended Video

      Coronavirus India Update: BF.7 Variant से बचने के लिए अपनाएं Healthy Habits | वनइंडिया हिंदी *News

      कोरोना संक्रमण को लेकर इसी सफ्ताह हुई पीएम मोदी की हाई लेवल मीटिंग के बाद राज्यों में चिकित्सा विभाग की मॉक ड्रिल होने जा रही है। जिसमें कोरोना ने निपटने की तैयारी और अन्य स्वास्थ्य सेवाओं को भौतिक स्तर पर परखा जाएगा। इसके साथ ही आईएमए के केंद्र सरकार को लिखे एक पत्र को संज्ञान में लेते हुए पीएम मोदी ने राज्यों से कोरोना से निपने की पूरी तैयारी करने को कहा है। इसका असर कई राज्यों में दिखने लगा है। उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, गुजरात और बिहार समेत कई राज्यों में संक्रमण से बचाव के लिए एहियात बरतने के लिए नियाम लागू किए गए हैं।

      इन स्थानों पर कोरोना को लेकर सख्त हुए नियम-

      • गुजरात में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी आने वाले पर्यटकों के लिए अब मास्क अनिवार्य कर दिया गया।
      • लखनऊ के KGMU में छात्रों, रोगियों और अधिकारियों को फेस मास्क लगाना आवश्यक है।
      • नागपुर के सरकारी और निजी कार्यालयों में मास्क अनिवार्य कर दिया गया है। यहां कलेक्टर ने इसके आदेश जारी किए हैं।
      • कर्नाटक सरकार कोविड गाइडलाइन लागू करने पर सोमवार को निर्णय ले सकती है।
      • बिहार सरकार ने कोरोना को लेकर नई एवाइजरी जारी की है। तय किया गया है कि अगर कोरोना के मामले बढ़ते हैं, तो डॉक्टरों व स्टाफ की छुट्टियां रद्द हो जायेंगी। छुट्टी पर जाने वाले स्टाफ को 48 घंटे के अंदर अस्पताल में काम पर लौटना होगा। अस्पताल में तैनात सभी कर्मियों को प्रिकॉशन डोज लगाया जायेगा।
      • महाराष्ट्र में कोरोना मरीज की होगी जीनोम स‍िक्‍वेंस‍िंग की जाएगी। BMC ने एयरपोर्ट, रेलवे स्‍टेशन से आने वालों के लिए टेस्टिंग सुनिश्चित करने बात कही है।
      • सभी एयरपोर्ट पर कोरोना नियमों के सख्ती से पालन के निर्देश दिए गए हैं। यहां सभी इंटरनेशल यात्रियों को रैंडम टेस्ट होगा। रैपिड रिस्पांस टीम एक्टिव कर दी गई है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+