Corbett Tiger Reserve: पाखरो रेंज में काट दिए 6093 पेड़, 163 की मिली थी अनुमति, FSI की रिपोर्ट में खुलासा
नई दिल्ली, 03 अक्टूबर। भारतीय वन सर्वेक्षण ( FSI) की रिपोर्ट की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के कालागढ़ वन प्रभाग में टाइगर सफारी शुरू करने के लिए 163 के अनुमति थी। लेकिन एफएसआई की रिपोर्ट के मुताबिक 6,000 से अधिक पेड़ अवैध रूप से काट दिए गए।

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के कालागढ़ वन प्रभाग में टाइगर सफारी निर्माण को लेकर एक के बाद एक खुलासे हो रहे हैं। एफएसआई की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की पाखरो रेंज में करीब 16.21 हेक्टेयर वन भूमि पर 6093 पेड़ों को काट दिया गया है। मामले में अधिवक्ता और वन्यजीव संरक्षणकर्ता गौरव कुमार बंसल ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, साथ ही इसे राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण के समक्ष भी उठाया था। तत्कालीन पीसीसीएफ (हॉफ) राजीव भरतरी ने एफएसआई को पत्र लिखकर सर्वेक्षण का अनुरोध किया था।
अब भारतीय वन सर्वेक्षण ( FSI) की रिपोर्ट की रिपोर्ट से बड़ा खुलासा सामने आया है। बताया जा रहा है कि एफएसआई की ओर से एक सप्ताह पूर्व ही यह रिपोर्ट वन मुख्यालय को सौंप दी गई थी। वहीं वन मुख्यालय की ओर से अभी तक इस रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं किया गया।
रिपोर्ट स्वीकार नहीं- प्रमुख वन संरक्षक
प्रमुख वन संरक्षक विनोद कुमार सिंघल ने रिपोर्ट पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा है कि इसमें कई ऐसे तकनीकी बिंदु हैं, जिनमें सुधार किए जाने की आवश्यकता है। काटे गए पेड़ों की संख्या की जांच के लिए ली गई सैंपलिंग की विधि पर उन्होंने सवाल किए। उन्होंने कहा कि कई विंदुओं पर एसएफआई से जानकारी उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications