VIDEO: ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने पेश की मिसाल, दिव्यांग को कंधे पर उठा पानी से निकाला
हैदराबाद। दक्षिणी राज्य तेलंगाना में हैदराबाद पुलिस ने मानवता की मिसाल पेश की है। एक ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने इंसानियत की मिशाल पेश करते हुए एक बुजुर्ग को अपनी पीठ पर उठाकर पार पानी से भरी सड़क पार करवाई। इस घटना का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग पुलिसवाले की इस काम की प्रशंसा करते नहीं थक रहे हैं। घटना हैदराबाद के एलबी नगर की बताई जा रही है।

शुक्रवार दोपहर को एलबी नगर सागर रिंग रोड के पास हुई तेज बारिश के कारण पानी भर गया था। वहीं पर यातायात पुलिस इंस्पेक्टर अंजीपल्ली नागमल्लू ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान सागर रिंग रोड पर पानी भर जाने के कारण वाहन चालकों के अलावा पैदल चलने वालों को भी काफी परेशानी हो रही थी। ऐसे हालत में एक व्यक्ति जिसके पैर प्लास्टर चढ़ा हुआ था वह सड़क पार करते समय बीच में ही फंस गया। एक पैर प्लास्टर होने के कारण वह ठीक से चल नहीं पा रहा था।
कुछ ही दूरी पर ड्यूटी कर रहे हैं यातायात पुलिस इंस्पेक्टर नागमल्लू की नजर उस दिव्यांग पर पड़ी। नागमल्लू तुरंत उसके पास पहुंच गए और दिव्यांग को अपनी पीठ पर लादकर उसे सड़क पार करवाई। राचकोंडा एलबी नगर के यातायात पुलिस इंस्पेक्टर नागमल्लू के इस कार्य की ट्विटर पर टीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामाराव और अन्य लोगों ने काफी प्रशंसा की।












Click it and Unblock the Notifications