पीएम मोदी का विवादित सूट होगा नीलाम, राशि जाएगी वाराणसी के एनजीओ को
नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपित बराक ओबामा के भारत दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पहना हुआ सूट काफी विवादों में रहा जिसपर उनका नाम लिखा था। सूत्रों की मानें तो मोदी का नाम लिखा सूट नीलाम होगा जिससे इकट्ठा हुई राशि को समाजसेवी संगठन को दिया जाएगा।

नरेंद्र मोदी ने जो सूट ओबामा के भारत दौरे के दौरान पहना था बताया जाता है कि उसकी कीमत तकरीबन 10 लाख रुपए थी। हालांकि इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। लेकिन मोदी के इस सूट के चलते मीडिया में इस खबर ने काफी सुर्खियां बटोरी साथ ही सोशल मीडिया पर पीएम की इस सूट को लेकर खूब खिचाई की गयी।
प्रधानमंत्री ने जो सूट पहना था उस पूरे सूट पर ‘नरेंद्र दामोदरदास मोदी' लिखा हुआ था। मोदी के इस सूट की नीलामी के बाद इकट्ठा होने वाली राशि को बनारस के एक एनजीओ को दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications