फारुक अब्दुल्ला बोले- POK इनके बाप का नहीं, वो पाकिस्तान है

नई दिल्ली। जम्मू और कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और फिलहाल लोकसभा सांसद फारूक अब्दुल्ला ने पाक अधिकृत कश्मीर पर टिप्पणी की है। लाइन ऑफ कंट्रोल के पास राज्य के उड़ी में फारुक ने सभा के दौरान कहा कि पाक अधिकृत कश्मीर इनके बाप का हिस्सा नहीं है। वो पाकिस्तान है। अब्दुल्ला ने कहा कि 'कब तक बेगुनाहों का खून बहता रहेगा और हम ये कहते रहेंगे कि वो हमारा हिस्सा है? वो इनके बाप का हिस्सा नहीं है। 70 साल हो गए हैं, वो पाकिस्तान है, ये हिन्दुस्तान है और 70 साल से ये उसको हासिल नहीं कर सके। आज कहते हैं कि ये हमारा हिस्सा है।'

फारुक अब्दुल्ला बोले- POK इनके बाप का नहीं, वो पाकिस्तान है controversial statement of farooq abdullah on pok

इससे पहले केंद्र सरकार के प्रतिनिध दिनेश्वर शर्मा से मुलाकात करने के बाद अब्दुल्ला ने कहा था कि कश्मीर समस्या को सुलझाने के लिए पाकिस्तान को भी साथ लेकर चलना होगा। उन्होंने कहा कि इस समस्या के लिए सिर्फ बातचीत ही एक मात्र समाधान नहीं है। फारूख अब्दुल्ला के अनुसार, कश्मीर समाधान के लिए भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत होनी जरूरी है। अब्दुल्ला ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा था कि , 'यह मसला (जम्मू-कश्मीर) भारत और पाकिस्तान के दरमियान है। इसको लेकर ना सिर्फ जम्मू कश्मीर की आवाम से बातचीत हो बल्कि हिंदुस्तान की हुकुमत को पाकिस्तान की हुकुमत से भी करनी पड़ेगी क्योंकि एक हिस्सा उनके पास भी है।'

उन्होंने आगे कहा था कि, 'मैं ना सिर्फ हिंदुस्तान से बल्कि पूरी दुनिया से कहना चाहता हूं कि जो हिस्सा पाकिस्तान का है वो पाकिस्तान का ही रहेगा और यह हिस्सा हिंदुस्तान का है, जो कभी नहीं बदलेगा। जो चाहे जंगे कर ले ये नहीं बदलने वाला।' कश्मीर में आजादी को लेकर फारूख अब्दुल्ला ने कहा था कि यहां ऐसा कोई मसला नहीं है, जो लोग आजादी की बात करते हैं वो गलत है। उन्होंने कहा था कि , 'हम (जम्मू-कश्मीर) पाकिस्तान, चीन और भारत से घिरे हुए हैं, जो सभी परमाणु संपन्न मुल्क है। हमारे पास अल्लाह के सिवा कुछ भी नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+