सारे लोगों का सरनेम...कहने वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जानें अब तक के सभी विवादित बयान

सारे चोर लोगों के सरनेम क्‍या मोदी होते हैं जैसा बयान देकर जेल जाते-जाते बचे राहुल गांधी इससे पहले भी अपने विवादित बयानों के कारण सुर्खियां बन चुके हैं।

rahu gadhicontroversial statements

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान कर्नाटक के कोलार में दिया गया एक विवादित बयान उनके साथ कांग्रेस के लिए बड़ी मुसीबत बन चुका है। सारे चोर लोगों के सरनेन मोदी हैं?..... वाले राहुल गांधी के बयान पर गुजरात कोर्ट ने राहुल को दोषी मानते हुए दो साल की जेल की सजा सुना दी गई, अगर कोर्ट से उन्‍हें तुरंत जमानत ना भी मिली होती तो जेल तक जाना पड़ सकता था। हालांकि ये पहला मौका नहीं है जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने विवादित बयान दिया है। उनके विवादित बयानों की लंबी लिस्‍ट है जिसने राहुल गांधी विपक्ष के निशानें पर ला दिया था। राजनीति में राहुल गांधी के आए दिन दिए गए ये विवादित बयान ही है जो इतने लंबे समय के कार्यकाल और राजनीतिक अनुभव के बावजूद उनकी परिपक्वता पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

rahul

लंदन में भारतीय लोकतंत्र पर दिया गया बयान

राहुल गांधी का हालिया सबसे चर्चित बयान जो नेशनल ही नहीं इंटरनेशनल मीडिया में सुर्खियां बना था वो बयान राहुल गांधी ने विदेशी धरती लंदन में जाकर दिया था। राहुल गांधी ने लंदन के सांसदों के सामने कहा था कि भारत में लोकतांत्रिक मॉडल के एक बड़े हिस्से को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। आरएसएस जैसे संगठन भारत के लोकतंत्र के लिए खतरा हैं इसके साथ ही उन्‍होंने ये भी आरोप लगाया था कि संसद में विपक्ष के बोलते समय माइक बंद कर दिया जाता है।

rahulgandhi

भारत जोड़ो यात्रा के बाद कश्‍मीर की लड़कियों को लेकर दिया गया बयान

इससे पहले राहुल गांधी ने कश्‍मीर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान श्रीनगर में बयान दिया था कि उन्‍हें वहां दो महिलाएं मिली जिन्‍होंने उन पर विश्‍वास करके बताया था कि उसके साथ बलात्‍कार हुआ है । इस पर राहुल गांधी ने उससे लड़की से पूछा था क्या हमें पुलिस बुलानी चाहिए, उसने कहा कि पुलिस को मत बुलाओ अगर वे पुलिस के पास जाएंगी तो उनकी शादी नहीं होगी। जिसके बाद दिल्‍ली पुलिस राहुल गांधी के घरनोटिस लेकर पहुंच गई थी औरउनसे पीड़ितों के बारे में जानकारी मांगी थी

शुरूआत से लेकर अब तक राहुल गांधी के दिए गए अन्‍य विवादित बयान

  • 2022 की शुरूआत में राहुल गांधी ने भारतीय न्यायपालिका और चुनाव आयोग सवाल उठाते हुए कहा था कि ये दोनों संस्था राज्यों की आवाज को दबाने के साधक बन गए हैं। जिसके बाद भाजपा ने माफी मांगने की मांग की थी।
  • साल 2019 में झारखंड में एक चुनावी रैली के दौरान राहुल गांधी ने भारत को दुनिया की 'रेप कैपिटल' बताया था।
  • नवंबर 2019 में राहुल गांधी ने राफेल विमान सौदे में सुप्रीम कोर्ट का हवाला देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ टिप्पणी की थी।
  • अक्टूबर 2017 में राहुल गांधी ने आरएसएस पर टिप्पणी करते हुए कहा था आरएसएस महिलाओं के साथ भेदभाव किया जाता है। मैंने आरएसएस की शाखाओं में कभी भी महिलाओं को शॉर्ट्स पहने नहीं देखा।
  • 2013 में राहुल गांधी ने कहा था गरीबी सिर्फ एक मानसिक स्थिति यानी दिमागी हालत है और इसका खाना खाने, रुपये और भौतिक चीजों से कोई वास्ता नहीं है।
  • 11 अक्टूबर 2012 को चंडीगढ़ विवि में राहुल गांधी ने कहा था कि यूरोप के राजदूत ने कहा था कि आने वाली सदी भारत की है क्योंकि यहां ह्यूमन रिसोर्स बहुत अच्छा है इसके आगे राहुल गांधी ने कहा था लेकिन पंजाब के ह्यूमन रिसोर्स का क्या हो रहा है। पंजाब में तो 10 में से सात युवा नशे की गिरफ्त में हैं।
  • 24 अक्टूबर, 2013 को इंदौर में एक रैली में राहुल गांधी ने कहा था 'यूपी के मुज्जफरनगर में जो आग लगी है उसमें 10-15 लड़के हैं, मुसलमान लड़के हैं, जिनके भाई-बहनों को मारा गया है। पाकिस्तान की खुफ़िया एजेंसी के लोग उन लड़कों से बात करना शुरू कर रहे हैं और मैं, उनसे बात कर रहा हूं, कह रहा हूं कि इनके बहकावे में मत आओ'।
  • अप्रैल, 2013 को दिल्ली में सीआईआई के कार्यक्रम में दिल्‍ली में राहुल गांधी ने भारतीयों को मधुमक्‍खी का छत्‍ता कहा था और चीन को ड्रेगन बताया था। राहुल गांधी ने कहा था ड्रैगन के सामने तुलना करने के लिए, लेकिन हम हाथी नहीं है, हम मधुमक्खी का छत्ता हैं।
  • 14 नवंबर 2011 को फूलपुर से यूपी असेंबली चुनाव की रैली में राहुल गांधी ने कहा था यूपी के युवा कब तक आप जाएंगे और पंजाब और दिल्ली में मजदूरी करते रहेंगे.। कब तक आप महाराष्ट्र में भीख मांगते रहेंगे।
  • 16 अप्रैल, 2007 राहुल गांधी ने कहा था एक बार मेरा परिवार कुछ करने का फैसला कर ले तो फिर उससे पीछे नहीं हटता। वो चाहे देश की आजादी हो, पाकिस्तान का बंटवारा हो या फिर भारत को 21वीं सदी में ले जाने की बात हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+