Indian Idol 12 : आशा भोसले को 'भगवान' मानती है ये कंटेस्टेंट,कागज पर लिए उनके हाथों के निशान

नई दिल्ली, जुलाई 09: इंडियन आइडल 12 के प्रतियोगी इस वीकेंड शो में आशा भोंसले का स्वागत करते नजर आएंगे। दिग्गज गायक सिंगिंग रियलिटी शो में विशेष अतिथि होंगी। इंडियन आइडल 12 की बहुत बड़ी प्रशंसक आशा भोसले ने शो की शूटिंग के दौरान खूब मस्ती की। शो की एक कंटेस्टेंट सायली कांबले आशा भोसले को अपना आदर्श मानती हैं। शो में आशा भोसले की उपस्थिति का फायदा उठाते हुए उन्होंने एक कागज पर आशा भोसले के हथेली के निशान ले लिए।

सायली कांबले आशा भोंसले के साथ एक अनमोल पल साझा किया

सायली कांबले आशा भोंसले के साथ एक अनमोल पल साझा किया

आशा भोसले शो में अपने लोकप्रिय गाने गाती नजर आएंगी। इंडियन आइडल 12 के प्रतियोगी एपिसोड में उनके खाने गाते नजर आएंगे। शो के दौरान जहां हर कोई उनका आशीर्वाद लेता नजर आया तो वहीं प्रतियोगी सायली कांबले आशा भोंसले के साथ एक अनमोल पल साझा करती नजर आईं। 'दइया ये मैं कहां आ फंसी', 'खातूबा' और 'हंगामा हो गया' जैसे गानों पर सायली की दमदार परफॉर्मेंस देखने के बाद आशा जी अपने पॉजिटिव कमेंट के साथ उन्हें आशीर्वाद देती नजर आएंगी।

लिए उनके हाथों के निशान

लिए उनके हाथों के निशान

आशा जी भी मानती हैं कि 'दइया ये मैं कहां आ फंसी' गाना कितना मुश्किल है लेकिन इसे खूबसूरती से गाने का श्रेय सायली को देती हैं। सायली कांबले आशा भोसले की बहुत बड़ी प्रशंसक हैं और उन्हें अपना आदर्श मानती हैं।सायली ने आशा भोसले की हथेली के निशान लेने का अनुरोध किया ताकि वह उसे अपने घर के अपने मंदिर में रख सके। आशा ने शालीनता से सायली के अनुरोध को पूरा किया।

'मैं उन्हें देवी से कम नहीं मानती'

'मैं उन्हें देवी से कम नहीं मानती'

इस अनमोल क्षण के बाद सायली कांबले ने कहा कि, मेरा जीवन भर का सपना आशा जी के सामने गाने का रहा है और यह केवल इंडियन आइडल 12 के कारण ही मैं पूरा कर पाई हूं। मैं उन्हें देवी से कम नहीं मानती और उनसे मिले हथेली के निशान ही मेरी दुनिया हैं। मैं इसे अपने घर में मंदिर के ठीक बगल में रखूंगी। जब से मैंने सिंगिंग करियर बनाने का फैसला किया है, मैंने ज्यादातर आशा जी के ही गाने गाए हैं। आज के बाद, मुझे ऐसा लगता है मैंने अपने जीवन में सब कुछ हासिल कर लिया है।

अरुणिता कांजीलाल नेआशा भोसले को सूजी का शीरा खिलाया

अरुणिता कांजीलाल नेआशा भोसले को सूजी का शीरा खिलाया

शो के दौरान होस्ट आदित्य नारायण आशा भोसले के साथ रंगीले रे गाते नजर आएंगे। वहीं पवनदीप राजन आशा भोसले से उनके साथ डांस करने की रिक्वेस्ट करते नजर आएंगे। वहीं कंटेस्टेंट अरुणिता कांजीलाल आशा भोसले को सूजी का शीरा खिलाती नजर आईं। आशा जी उनकी तारीफ करते हुए कहा कि, आपने इसे बहुत अच्छा बनाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+