Bihar News: मुख्यमंत्री ने जेपी गंगा पथ के कार्यों का लिया जायजा, तेज निर्माण के निर्देश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना साहिब रेलवे स्टेशन से पटना घाट तक एक नए पथ के निर्माण का निरीक्षण किया, जिसका उद्देश्य ट्रैफिक की समस्याओं को कम करना है। 52.54 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना में कनेक्टिविटी बढ़ाने के साथ-साथ अशोक राजपथ पर एक फ्लाईओवर भी शामिल है।

मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने जे०पी० गंगा पथ अन्तर्गत पटना साहिब रेलवे स्टेशन से पटना घाट तक के सम्पर्क पथ के निर्माण कार्य का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन कार्य को तेजी से पूर्ण करने का अधिकारियों को निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ओ०पी० शाह सामुदायिक भवन, पटना सिटी एवं पटना घाट के पास रूककर निर्माणाधीन कार्य को देखा और साइट मैप के माध्यम से निर्माण कार्य से संबंधित योजनाओं की विस्तृत जानकारी ली।

Path Construction from Patna Sahib to Patna Ghat

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पथ पटना साहिब रेलवे स्टेशन से प्रारंभ होकर पटना घाट होते हुये जे०पी० गंगा पथ तक सम्पर्कता प्रदान करेगा। इस पथ के निर्माण से अशोक राजपथ एवं मारूफगंज मंडी क्षेत्र में जाम की समस्या से निजात मिलेगी एवं जे०पी० गंगा पथ का एन०एच०-30 (पटना-बख्तियारपुर पथ) से सम्पर्कता प्राप्त होगी। ज्ञातव्य है कि 52.54 करोड़ की लागत राशि से पटना साहिब रेलवे स्टेशन से पटना घाट तक पथ का निर्माण किया जा रहा है। इस पथ का निर्माण राज्य सरकार एवं रेलवे के बीच भूमि के परस्पर आदान-प्रदान के आधार पर किया जा रहा है। यह पथ पटना साहिब रेलवे स्टेशन से प्रारंभ होकर पटना घाट होते हुए जे०पी० गंगा पथ तक संपर्कता प्रदान करेगा। इस पथ की कुल लंबाई 1.5 कि0मी० है। प्रस्तावित पथ में अशोक राजपथ पर फ्लाई ओवर का प्रावधान किया गया है। पथ के दोनों तरफ दो लेन का सर्विस पथ एवं सर्विस पथ के साथ स्ट्रीट लाईट, रोड मार्किंग इत्यादि का यथोचित प्रावधान किया गया है।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री कुमार रवि, पथ निर्माण विभाग के सचिव श्री संदीप आर० पुदकलकट्टी, पटना प्रमण्डल के आयुक्त डॉ० चन्द्रशेखर सिंह, बिहार राज्य पथ विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री शीर्षत कपिल अशोक, जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एस०एम०, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री कार्तिकेय के० शर्मा सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+