विश्वनाथ मंदिर में स्तनपान करा रही महिला को भगाया, सुरक्षाकर्मी पर वीडियो बनाने का आरोप

वाराणसी। काशी के विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं के साथ बदसलूकी के मामले कम होते नजर नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला एक महिला डॉक्टर से बदसलूकी का है। मंदिर में कंट्रोल रूम के बाहर कुर्सी पर बैठकर बच्चे को स्तनपान करा रही डॉक्टर को वहां से सुरक्षाकर्मियों ने भगा दिया। महिला का आरोप है कि वे वीडियो भी बनाने की कोशिश कर रहे थे।

constable misbehaving lady doctor breastfeeding in Vishwanath temple

बताया जा रहा है कि नोएडा की रहने वाली डॉ. सुनित्री सिंह अपने पति और परिवार के सदस्यों के साथ सोमवार को मंदिर में दर्शन करने आई थीं। पूरा परिवार दर्शन करने के लिए ज्ञानवापी परिसर में लाइन में लगा हुआ था। उसी वक्त भूख लगने के कारण बच्चा रोने लगा। बच्चे को मनाने की उन्होंने कोशिश की लेकिन लगातार रोने के बाद डॉ. सुनित्री कंट्रोल रूम के बाहर रखी कुर्सी पर बैठकर उसे स्तनपान कराने लगीं। तभी वहां एक सिपाही पहुंचा और सीओ के आने की बात कहकर उनको वहां से जाने को कहने लगा।

ये भी पढ़ें: बिहार: मुजफ्फरपुर में 1.5 करोड़ की फिरौती के लिए कारोबारी की गोलियों से छलनी कर हत्या

महिला डॉक्टर ने थोड़ी देर रुकने को कहा लेकिन सिपाही नहीं माना और वीडियो बनाने लगा। मौके पर पहुंचे सीओ ने भी सिपाही को डांटने के बजाय महिला को वहां से जाने को कहा। इसके बाद महिला रोने लगी थी। महिला ने बाद में अपने पति के साथ जाकर मंदिर के सीईओ से इसकी शिकायत की, पूरे मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं।

ये भी पढ़ें: आज पीएम मोदी को चैंपियंस ऑफ अर्थ पुरस्‍कार से सम्‍मानित करेंगे UN चीफ गुटारेश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+