Bagmati Express Train Accident: जानबूझकर करवाया गया था ट्रेन हादसा? NIA ने शुरू की जांच

Bagmati Express Train Accident: तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के निकट घटित ट्रेन हादसे के पीछे साजिश का अनुमान जताया गया है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मैसूर-दरभंगा बागमती एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटना के लिए रची गई संभावित साजिश की जांच कर रही है.

ज्ञात हो कि शुक्रवार रात 8.30 बजे बागमती एक्सप्रेस (12578) तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले के कवराईपेट्टई रेलवे स्टेशन के निकट खड़ी एक मालगाड़ी से टकरा गई थी। इस वजह से ट्रेन के 12 डिब्बे पटरी से उतर गए थे, जबकि कुछ कोच में आग भड़क गई थी। इस ट्रेन हादसे में 19 लोग घायल हो गए थे, वहीं दक्षिण रेलवे के अनुसार, हादसे के समय बागमती एक्सप्रेस की गति 75 किमी प्रतिघंटा थी।

india news jpg

बहरहाल रेलवे अधिकारी दुर्घटना स्थल की जांच कर रहे हैं, तो वहीं राष्ट्रीय जांच एजेंसी के अफसरों ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। कुछ दिवस पूर्व चेन्नई के पास पोन्नेरी इलाके में रेलवे ट्रैक के किनारे से तार हटा दिए गए थे। इसके साथ सिग्नल बोर्ड पर लगे हुक भी हटा दिए गए थे, किन्तु समय रहते रेलवे कर्मचारियों ने उन्हें ढूंढकर ठीक कर दिया था,इसी कारण से संदेह हुआ है कि हादसे के पीछे साजिश हो सकती है।

इस प्रकरण में संदेह है कि शुक्रवार को कवराईपेट्टई के निकट बागमती ट्रेन दुर्घटना में साजिश हो सकती है। इसके पश्चात राष्ट्रीय जांच एजेंसी के अधिकारी शनिवार सुबह कवराईपेट्टई के पास दुर्घटना स्थल पर जांच में जुट गए हैं। बहरहाल बागमती एक्सप्रेस और मालगाड़ी के बीच हुई भीषण टक्कर के बाद घटनास्थल पर बड़ा बचाव और राहत अभियान जारी है। एनडीआरएफ, तमिलनाडु अग्निशमन और बचाव विभाग, राज्य पुलिस, आरपीएफ और शासकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) समेत विभिन्न एजेंसियों के 500 से ज्यादा कर्मी बचाव अभियान में शामिल हैं।

यह भी पढ़ें NIA की नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, UP में गिरफ्तार हुए 2 आरोपी, बस्तर में करते थे हथियार सप्लाई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+