जितिन प्रसाद के टिकट पर बढ़ा विवाद, काफिले के आगे लेटे समर्थक

नई दिल्ली। कांग्रेसी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद किस सीट से चुनाव लड़ेगे अभी यह तय नहीं हो सका है। उन्हें पार्टी ने लखनऊ लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाना चाहती है। लेकिन वे धरौहरा से लोकसभा चुनाव लड़ना चाह रहे हैं। गुरुवार को जितिन प्रसाद ने धौरहरा में कांग्रेस कार्यकर्ता से मुलाकात की। मुलाकात के बाद वापस लखनऊ जा रहे जितिन प्रसाद के काफिले को धौरहरा की जनता ने कई जगह रोका और धौरहरा को सिर्फ जितिन चाहिए के नारे लगाए। उनके काफिले को महोली व मैगलगंज में रोका गया।

Congress workers stage demonstration demanding Jitin Prasada be given ticket from Dhaurahra

लखनऊ पार्टी कार्यालय जा रहे जितिन प्रसाद को कार्यकर्ताओं ने जेबीगंज और मैगलगंज में रोक लिया। जमकर हंगामा हुआ, समर्थक सड़क पर बैठ गए। कई जितिन प्रसाद की कार के आगे खड़े हो गए। पुलिस को हाईवे खाली कराने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा। इसके बाद धौरहरा के लोगों को संबोधित करते हुए जितिन प्रसाद ने कहा, 'धौरहरा से मेरा भावनात्मक रिश्ता है। मैं कहीं से चुनाव लड़ूं लेकिन मेरी आत्मा धौरहरा में बसती है।

वहीं मीडिया से बात करते हुए जितिन प्रसाद ने कहा कि, मैं पार्टी का अनुशासित सिपाही हूं। मुझे जो बताया जाएगा मैं करूंगा। लोगों की भावनाओं से मैं जुड़ा हुआ हूं, यह वह क्षेत्र है जहां मैंने 15 साल लोगों के साथ काम किया है, उनका साथ निभाया है। धौरहरा से मेरा गहरा और अटूट रिश्ता है। मैं लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए नेतृत्व से बात करूंगा, उनसे आग्रह करूंगा।

जितिन प्रसाद ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ने हमें बड़ा चेहरा बनाकर प्रदेश की राजधानी से चुनाव लडऩे के लिए भेजा है, लेकिन जो प्यार , आशीर्वाद व लगाव धौरहरा की जनता से मिला है उसके लिए जितिन प्रसाद हमेशा आपका आभारी रहेगा। बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद के लोकसभा चुनाव में लखनऊ सीट से चुनावी मैदान में उतरने की चर्चा है। कहा जा रहा है कि कांग्रेस उन्हें चुनावी समर में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के खिलाफ लखनऊ से टिकट दे सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+