गुजरात चुनाव में 'मौत का सौदागर' जैसी गलती नहीं दोहराएगी कांग्रेस, पीएम मोदी पर नई रणनीति क्या है ? जानिए
नई दिल्ली, 8 जुलाई: गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अबकी बार नई रणनीति के तहत भाग्य आजमाएगी। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टारगेट करने वाली पिछली गलतियां नहीं दोहराएगी। यह फैसला गुजरात चुनाव को लेकर बनी पार्टी की टास्क फोर्स की बैठक में लिया गया है, जिसमें पार्टी की कद्दावर महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद थीं। यही, नहीं पार्टी ने गुजरात के लिए यह भी तय किया है कि वह किसी भी नेता को सीएम के चेहरे के तौर पर प्रोजेक्ट नहीं करेगी। पीएम मोदी को लेकर पार्टी का 'हृदय परिवर्तन' उसकी बदली रणनीति का सबसे बड़ा संकेत माना जा रहा है।

कांग्रेस और पीएम मोदी की लड़ाई नहीं बनने देगी पार्टी
गुजरात में दो दशकों बाद लगता है कि कांग्रेस को अपनी रणनीतिक चुनावी गलतियों का एहसास हो गया है। कांग्रेस ने तय किया है कि इस साल के अंत में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनावों को वह कांग्रेस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच की लड़ाई नहीं बनने देगी। कांग्रेस ने फैसला किया है कि वह इसबार सत्ताधारी भाजपा के प्रदेश के नेताओं को निशाना बनाएगी, क्योंकि वह मानकर चल रही है कि राज्य में बीजेपी के पास कोई उतना बड़ा प्रभावशाली नेता नहीं है। यही नहीं कांग्रेस ने यह भी तय कर लिया है कि वह अपनी परंपरा का पालन करते हुए गुजरात में किसी भी नेता को मुख्यमंत्री के उम्मीदवार के तौर पर प्रोजेक्ट नहीं करेगी।

दिल्ली में कांग्रेस टास्क फोर्स की बैठक में बनी रणनीति
गुजरात में इस साल के आखिर में 182 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव होने हैं। प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी 24 साल से ज्यादा वक्त से सत्ता में है। ऐसे में एंटी-इंकंबेंसी को नाकाम करना पार्टी के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है। कांग्रेस ने इसी को ध्यान में रखकर रणनीति बनानी शुरू की है। पार्टी प्रवक्ता मनीष दोषी ने इसको लेकर बनी टास्क फोर्स की बैठक में शामिल होने के बाद कहा, 'दिल्ली में गुजरात कांग्रेस के नेताओं के साथ टास्क फोर्स की बैठक के दौरान, एक विस्तृत रणनीति तैयार की गई थी कि आने वाले प्रदेश विधानसभा चुनाव में कैसे क्या करना है।'

प्रियंका वाड्रा की मौजूदगी में हुई बैठक
कांग्रेस की इस टास्क फोर्स में प्रियंका गांधी वाड्रा भी शामिल हैं, जिसकी बैठक इसी हफ्ते हुई थी। इसमें रणनीति को लेकर फैसले के लिए गुजरात के कांग्रेस नेता भी शामिल हुए थे। यह टास्क फोर्स प्रियंका की मां और कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बनाई है। इसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम, मुकुल वासनिक, केसी वेणुगोपाल और रणदीप सुरजेवाला जैसे पार्टी के तमाम मौजूदा दिग्गज शामिल हैं। इस बैठक में गुजरात के कांग्रेस पार्टी इंचार्ज रघु शर्मा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश ठाकोर, विधानसभा में विपक्ष के नेता सुखराम राठवा, गुजरात के दो पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अर्जुन मोढवाड़िया और अमित चावड़ा के अलावा दोषी भी मौजूद थे।

गुजरात में पीएम मोदी को टारगेट नहीं करेगी कांग्रेस
कांग्रेस सूत्रों ने कहा, क्योंकि गुजरात चुनाव प्रधानमंत्री चुनने के लिए नहीं हो रहा है, इसलिए यह फैसला लिया गया कि इन चुनावों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस के बीच की लड़ाई नहीं बनने देना है। सूत्र ने कहा, 'चुनाव गुजरात के लिए हो रहा है और हमारी लड़ाई मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल के खिलाफ है।' पार्टी सूत्र का कहना है, 'बीजेपी के लिए पीएम मोदी ट्रंप कार्ड हैं और वे उन्हीं के नाम पर वोट मांगेंगे। प्रदेश स्तर पर उनके पास कोई दुर्जेय नेता नहीं है, इसलिए वह कोशिश करेंगे कि चुनावों को मोदी बनाम कांग्रेस की लड़ाई बनाएं। लेकिन, मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री नहीं बनने जा रहे हैं। जनता ने बीजेपी के मुख्यमंत्रियों का कुशासन देखा है और कांग्रेस की लड़ाई उन्हीं के खिलाफ है।'

'मौत का सौदागर' वाला बयान भारी पड़ चुका है
2007 में जब गुजरात विधानसभा का चुनाव अभियान जारी था, तब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को 'मौत का सौदागर' कहकर हमला किया था। कांग्रेस ने ऐसा करके 2002 में गोधरा कांड के बाद भड़के सांप्रदायिक दंगों के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराने की कोशिश की थी। लेकिन, कुछ चुनावी पंडितों की राय रही है कि सोनिया का वही बयान बैकफायर कर गया और भाजपा फिर से सत्ता में लौट गई। बहरहाल, अब गोधरा के बाद गुजरात दंगों को लेकर पीएम मोदी पर लगे सारे आरोप सुप्रीम कोर्ट के स्तर से पूरी तरह से खारिज किए जा चुके हैं। यहां तक कि अदालत ने कुछ लोगों पर जानबूझकर यह थ्योरी चलाने की भी बात कहकर कार्रवाई को भी कहा है।

पीएम मोदी पर हमले से कांग्रेस को होता रहा नुकसान
हालांकि, पीएम मोदी पर इस तरह का हमला कांग्रेस ने फिर भी कभी बंद नहीं किया। लेकिन, मोदी के नेतृत्व में बीजेपी 2012 में भी गुजरात चुनाव जीती और 2014 में प्रदेश के मुख्यमंत्री रहते ही वे देश के प्रधानमंत्री भी चुन लिए गए। लेकिन, पीएम मोदी पर कांग्रेस का हमला 2017 के गुजरात चुनाव में भी नहीं रुका। लेकिन, अब कांग्रेस अपनी इस रणनीति से पीछे हटने को मजबूर हुई है। इसके साथ ही कांग्रेस ने यह भी तय किया है कि किसी को भी सीएम उम्मीदवार के तौर पर पेश नहीं करेगी। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शक्तिसिंह गोहिल ने कहा,'पार्टी की परंपरा के अनुसार, जब हमें बहुमत मिलेगा, एमएलए की बैठक होगी और निर्णय होगा कि कौन मुख्यमंत्री बनेगा। हम परंपरा का पालन करेंगे।' पार्टी ने पिछले दशकों में गुजरात में किसी भी नेता को सीएम के तौर पर प्रोजेक्ट नहीं किया है।

गुजरात में 1998 से सत्ता में है भाजपा
भारतीय जनता पार्टी 1998 से ही गुजरात की सत्ता में है। जबकि, कांग्रेस 1995 के बाद से वहां एक भी चुनाव जीतने में नाकाम रही है। 2017 में कांग्रेस ने अपना परफॉर्मेंस काफी सुधारा था और उसे 77 सीटें मिली थीं, लेकिन भाजपा ने 99 सीटें जीतकर सरकार पर कब्जा बरकरार रखा था। पिछले चुनाव में प्रभावशाली पटेल समाज के युवा नेता हार्दिक पटेल ने कांग्रेस की स्थिति मजबूत करने में बड़ी भूमिका निभाई थी, लेकिन अब वे भी बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। अलबत्ता कांग्रेस को लगता है कि जनता बीजेपी सरकार से नाखुश है और इसका नतीजा चुनावों में देखने को मिलेगा।(इनपुट-पीटीआई)
-
पंजाब विपक्ष ने पीसीएस अधिकारी के उत्पीड़न का आरोप लगाया -
PM Modi ने मिडिल ईस्ट युद्ध पर दी सख्त चेतावनी, जंग जारी रही तो भुगतने पड़ेगे गंभीर दुष्परिणाम -
Women Reservation: 2029 से पहले 33% महिला आरक्षण! लोकसभा सीटें 816, महिला MP की संख्या 273, हर डिटेल -
Lockdown 6th Anniversary: 6 साल पहले लगा था COVID लॉकडाउन, फिर क्यों सता रहा डर? भारत को सिखा गया ये 4 सीख -
Assam Chunav से पहले भाजपा को तगड़ा झटका, मौजूदा मंत्री कांग्रेस में हुईं शामिल, कौन है ये महिला नेता? -
Shaheed Diwas 2026: 'शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले', 23 मार्च को क्यों मनाते हैं शहीद दिवस? -
Trump PM Modi Talks: 'होर्मुज' तेल के रास्ते पर ट्रंप ने PM मोदी से क्या-क्या कहा? US-Iran तनाव के बीच मंथन -
लोकसभा में पीएम मोदी का बड़ा बयान- 'जहाजों पर हमला अस्वीकार्य, भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता' -
Iran-America War: 'दुनिया युद्ध की आग में, पर भारत बेखौफ', मिडिल ईस्ट संकट पर पीएम मोदी का बड़ा बयान -
धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने बधाई संदेश में कही बड़ी बातें, जानिए क्या -
PM मोदी ने बनाया इतिहास: सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख रहने का रिकॉर्ड, CM रेखा गुप्ता ने दी बधाई -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर












Click it and Unblock the Notifications