RSS पर राहुल ने किया हमला, कहा- वो संविधान बदलना चाहते हैं

नई दिल्ली। 'देश को देखने के 2 तरीके होते हैं, एक कहता है कि ये देश मेरा है, एक कहता है ये देश मेरा है, एक कहता है मैं इस देश का हूं। यह फर्क है हम में और आरएसएस में।' यह बात भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने जनता दल यूनाइटेड के नेता शरद यादव की ओर से साझी विरासत बचाओ सम्मेलन में कही। इस कार्यक्रम में 17 विपक्षी दलों के लोग शामिल हुए। राहुल गांधी ने कहा कि आरएसएस कहती है कि ये देश हमारा है, तुम इसके नहीं हो। गुजरात में दलितों की पिटाई की और कहा कि देश हमारा है तुम इसके नहीं हो।

Recommended Video

    Sharad Yadav's Summit Rahul Gandhi attacks on Modi Government and RSS। वनइंडिया हिंदी
    आरएसएस जानती है कि उसकी विचारधारा भारत में चुनाव नहीं जीत सकती-राहुल गांधी

    उन्होंने कहा कि 'आरएसएस जानती है कि उसकी विचारधारा भारत में चुनाव नहीं जीत सकती है तो वो अपने लोग हर संस्थान में डाल रहे हैं।' राहुल ने कहा है कि 'संविधान में लिखा है कि एक व्यक्ति एक वोट। जो संविधान देता है उसको आरएसएस नष्ट करना चाहता है। संविधान बदलना चाहते हैं।' राहुल ने कहा कि 'जेटली जी लोकसभा में कहते हैं कि कर्जा माफ करना हमारी पॉलिसी नहीं है। किसान मर जाए इन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता।'

    रविशंकर प्रसाद ने किया पलटवार

    बता दें कि जदयू नेता शरद यादव ने विपक्षी दलों का सम्मेलन बुलाया है जिसमें विपक्ष के तमाम नेता पहुंचे हैं। वहीं राहुल की ओर से बयान दिए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी नेता और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी अब भाषण नहीं देते बिलखते हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी की ओर से मैं साझी विरासत के आयोजकों से पूछना चाहात हूं कि वे केरल में सीपीएम और गुंडों द्वारा आरएसएस कार्यकर्ताओं की बेरहम हत्याओं को कैसा मानते हैं?

    रविशंकर प्रसाद ने कहा कि उनके पास कोई मुद्दा नहीं बचा तो वो कृपा कर के न्यायपालिका को इसमें ना घसीटें।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+