दिल्‍ली में 10 बजे थी राहुल की रैली, 11 बजे तक मैदान खाली

Rahul Gandhi
नई दिल्‍ली। दिल्‍ली विधानसभा चुनाव में वोटों के लिये प्रचार करने आने वाले कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी की रैली रविवार को मंगोलपुरी में हो रही है। राहुल को यहां सुबह 10 बजे पहुंचना था, लेकिन 11 बजे तक मैदान खाली पड़ा था। महज कुछ दर्जन लोग ही मैदान पर दिख रहे थे। 11:45 बजे तक कांग्रेस के कुछ स्‍थानीय नेता अपने समर्थकों को साथ लेकर मैदान पर पहुंचे, तब रैली का आरंभ हुआ। 12 बजने को है और अभी भी मैदान आधे से ज्‍यादा खाली है।

यह नजारा साफ दर्शा रहा है कि दिल्‍ली में परिवर्तन की लहर उठ चुकी है, बस चुनावी समुंदर पार कर उसे जनता की नैया को पार लगाना है। खास बात यह है कि दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री इस रैली में 50 हजार लोगों के आने की उम्‍मीद कर रही थीं, फिलहाल बमुश्किल एक हजार लोग ही दिखाई दे रहे हैं। कांग्रेस पार्टी ने जो 1400 बसें भीड़ जुटाने के लिये की थीं, उनमें भी ज्‍यादातर खाली पहुंचीं हैं।

दिल्‍ली में राहुल का यह हाल सिर्फ मोदी के कारण नहीं

उधर पटना के गांधी मैदान में चल रही हुंकार रैली में मोदी को एक बजे पहुंचना है, लेकिन जनता की भीड़ सुबह से जुटी हुई है। ऐसा लग रहा है गांधी मैदान पर दशहरे का मेला चल रहा हो। राहुल की रैली के इस हाल को देखकर अगर आप यह समझ रहे हैं कि यह सब सिर्फ मोदी की हुंकार के कारण है, तो ऐसा नहीं है। कम से कम दिल्‍ली में तो नहीं।

दिल्‍ली में कांग्रेस के पंजे को काटने के लिये एक और पार्टी का जलवा सिर चढ़कर बोल रहा है। वो है आम आदमी पार्टी यानी आप। आप के नेता अरविंद केजरीवाल ने तो यहां तक कह दिया है कि जहां-जहां से शीला दीक्षित चुनाव लड़ेंगी, वहां-वहां से वो भी चुनाव में खड़े होंगे।

खास बात यह है कि दिल्‍ली के अधिकांश युवा अन्‍ना आंदोलन के बाद से लेकर दिल्‍ली गैंगरेप के खिलाफ प्रदर्शन तक के दौरान केजरीवाल से जुड़ चुके हैं। यह वो वर्ग है जो सत्‍ता में परिवर्तन लायेगा।

अं‍त में इस रैली की सबसे खास चीज होगी राहुल गांधी का भाषण। देखने वाला होगा कि क्‍या राहुल गांधी मोदी के सारे सवालों का जवाब रविवार को मंच से दे पाते हैं या फिर से दादा-दादी की कहानियां लेकर कोई रोना रोते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+