'शुक्र है कि सेंटा बिना पहिए की गाड़ी से चलते हैं...', क्रिसमस पर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर कसा तंज

नई दिल्ली, 25 दिसंबर: देश में बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दामों के साथ महंगाई पर विपक्ष लगातार केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधता आ रहा है। ऐसे में शनिवार को क्रिसमस के मौके पर कांग्रेस ने महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर जमकर तंज कसे। कांग्रेस ने एक के बाद कई ट्वीट करते हुए सरकार पर तीखे हमले किए। अपने ट्वीट में कांग्रेस ने तेल की बढ़ती कीमतों पर सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि "भगवान का शुक्र है कि सेंटा बिना पहियों की गाड़ी की सवारी करते हैं, उन्हेंने फ्यूल की भारी कीमत चुकाने की जरूरत नहीं है।"

Recommended Video

    Congress का Modi Govt. पर तंज, शुक्र है कि Santa Claus बिना पहिए की गाड़ी से चलते हैं|वनइंडिया हिंदी
    rahul gandhi

    कांग्रेस ने शनिवार को क्रिसमस पर कई ट्वीट के साथ मोदी सरकार पर जबरदस्त अंदाज में कटाक्ष किया। अपने एक और ट्वीट में कांग्रेस ने लिखा कि "जिंगल बेल्स... जिंगल बेल्स... जिंगल ऑल द वे। ओह, चीजें खरीदने में क्या मजा आएगा, अपनी सारी बचत को आपसे दूर है।" बता दें कि कांग्रेस पिछले कुछ वक्त से महंगाई को लेकर सरकार पर हमलावर हो रही है। हाल ही में कांग्रेस ने जयपुर में महंगाई हटाओ रैली की थी, जिसमें महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने मोदी सरकार को जमकर घेरा।

    वहीं एक और ट्वीट में कांग्रेस ने कहा कि वह लिस्ट नहीं बना रहे हैं, कौन शरारती है और कौन अच्छा है, क्योंकि सरकार के पास कोई डेटा नहीं है। इसी के साथ अपने अन्य ट्वीट में कांग्रेस ने लिखा कि क्रिसमस के लिए हम केवल एक ऐसी सरकार चाहते हैं, जो सुनती हो।

    बता दें कि पांच राज्यों में आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरने की तैयारी शुरू कर दी है, जिसमें पेट्रोल की कीमतें और महंगाई का मुद्दा बड़ा है। कांग्रेस यूपी में अपनी सक्रियता के लिए लगातार मोदी सरकार को घेरने में जुटी हुई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+