कांग्रेस को नये साल में मिल जायेगा नया प्रेसिडेंट, सीनियर लीडर ने दिया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली, 29 दिसंबर: राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद से सोनिया गांधी पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर काम कर रही हैं। पार्टी के अंदर कई बार नए और पूर्णकालिक अध्यक्ष की मांग उठती रही है। अब कांग्रेस संगठन चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने नए अध्यक्ष के चुनाव को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। मिस्त्री ने कहा कि, कांग्रेस पार्टी को सितंबर 2022 तक अपना नया अध्यक्ष मिल जाएगा।

Congress to get full time president by September 2022: Madhusudan Mistry

Recommended Video

    UP Election 2022: Firozabad में Priyanka Gandhi का शक्ति संवाद, सुनीं समस्याएं | वनइंडिया हिंदी

    मधुसूदन मिस्त्री ने कहा कि, कांग्रेस कार्य समिति द्वारा तय कार्यक्रम के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया सितंबर तक पूरी हो जाएगी। सदस्यता को 31 मार्च तक खत्म कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया है कि चुनाव को लेकर पार्टी के अंदर तैयारियां तेज गति से चल रही है। हम समय पर काम खत्म कर लेंगे। उन्होंने यह भी कहा था कि यदि "हम एकजुट हैं, यदि हम अनुशासित हैं और यदि हम केवल पार्टी के हितों पर ध्यान केंद्रित करते हैं, तो मुझे विश्वास है कि हम अच्छा करेंगे।"

    उन्होंने बताया कि अध्यक्ष के चुनाव के बाद एआईसीसी का सेशन बुलाया जाएगा, जिसमें सीडब्ल्यूसी के चुनाव को लेकर फैसला होगा। उन्होंने पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नाम पर प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया। मिस्त्री ने बताया कि जहां तक अध्यक्ष के रूप में उनके नाम का सवाल है, तो मैं किसी एक नाम के बारे में नहीं बोल सकता। उन्होंने कहा कि यह देखना होगा कि कितने लोग चुनाव लड़ रहे हैं, उसी पर निर्भर करेगा कि चुनाव कैसा होगा।

    पार्टी का नेतृत्व वर्तमान में अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी कर रही हैं, जिन्होंने लोकसभा में हार के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के पद से इस्तीफा देने के बाद पदभार संभाला था। पिछले चुनाव में मिली हार के बाद से कांग्रेस पार्टी को कई राज्यों में फूट का सामना करना पड़ रहा है, इसके अलावा पार्टी के कई वरिष्ठ नेता खुले तौर पर व्यापक बदलाव और एक संगठनात्मक पुनर्गठन की मांग कर रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+