हाफिज सईद की रिहाई पर कांग्रेस ने पूछा- अब कहा है 56 इंच का सीना

Recommended Video

    Congress slams Modi Government over releasing of Hafiz saeed by Pakistan Court । वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। पाकिस्तान लाहोर कोर्ट ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के फाउंडर और मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड हाफिज सईद की रिहाई पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा है। लाहौर हाई कोर्ट ने 11 महीनों से नजरबंद हाफिज सईद को रिहा करने के आदेश दिए हैं। हाफिज सईद की रिहाई पर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर चुटकी लेते हुए पूछा कि अब 56 इंच का सीना और स्ट्रॉन्ग डिप्लोमेसी कहां गई।

    हाफिज सईद की रिहाई पर कांग्रेस ने पूछा- अब कहा हैं 56 का इंच

    कांग्रेस प्रवक्ता और हरियाणा से विधायक रणदीप सुरजेवाला ने हाफिज सईद की रिहाई के बाद ट्वीट करते हुए लिखा, 'पाकिस्तान ने 26/11 मुंबई हमले के कुख्यात उग्रवादी, हाफिज सईद को रिहा किया। कारण साफ है-पाक नापाक उग्रवादियों का संरक्षक है। कहाँ है 56 इंच का सीना और मज़बूत कूटनीति?' वहीं, हाफिज सईद पर कांग्रेस के एक और नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि मुझे निश्चित रूप से इसमें कोई हैरानी हुई है। उन्होंने कहा कि मैं हैरान तब होता जब इसके विपरित कुछ होता।

    सिंघवी ने आतंकी हाफिज सईद की रिहाई पर पाकिस्तान की आलोचना करते हुए कहा कि यह उनकी मिलीभगत है और एक बड़े षड़यंत्रकारी को उसके सहयोगी षड़यंत्रकारी को कभी सजा नहीं दे सकता और यह कभी नहीं होगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को बेनकाब करने के लिए भारत को उनकी करतूतों के सबूत, डॉक्यूमेंट, सीडी और डॉजियर जैसी तमाम चीजें दुनिया के सभी देशों को बतानी चाहिए ताकि इस मुल्क के पाखंड का पता चले।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+